Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफलता की कहानी: राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदला जीवन, सारंगढ़ के किसान परदेशी लाल अब डेयरी से कमा रहे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक

    September 21, 2026

    सक्षम योजना’ का संबल और सफीना की बुलंद हौसले की उड़ान, बेबसी को पछाड़कर बनीं 100+ मुर्गियों व ईंट-भट्ठे की मालकिन

    September 21, 2026

    आस की कच्ची छत से विश्वास के पक्के मकान तक: नारायणपुर की सोनिबाई के संघर्ष और पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी की पूरी कहानी

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सफलता की कहानी: राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदला जीवन, सारंगढ़ के किसान परदेशी लाल अब डेयरी से कमा रहे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक
    • सक्षम योजना’ का संबल और सफीना की बुलंद हौसले की उड़ान, बेबसी को पछाड़कर बनीं 100+ मुर्गियों व ईंट-भट्ठे की मालकिन
    • आस की कच्ची छत से विश्वास के पक्के मकान तक: नारायणपुर की सोनिबाई के संघर्ष और पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी की पूरी कहानी
    • महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर 50% छूट बनी वरदान: बिलासपुर की रचना सोनी ने बचाए ₹35,000, प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मिली रफ्तार
    • इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ‘फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: 100 से अधिक वनकर्मियों ने ली ट्रेनिंग
    • ‘छात्रों की गूंज’ विवाद पर CM साय का कड़ा प्रहार: “नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिरा रहे राहुल गांधी”
    • बिहान योजना से बदली चुकतीपानी की बबली यादव की तकदीर: मल्टीपल आजीविका मॉडल से कमा रहीं हर महीने ₹10,000
    • छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ बना जनआंदोलन: मुख्य सचिव विकासशील ने समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत निर्देश
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ‘फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: 100 से अधिक वनकर्मियों ने ली ट्रेनिंग
    बस्तर

    इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ‘फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: 100 से अधिक वनकर्मियों ने ली ट्रेनिंग

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 21, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    फंदा मुक्त इंद्रावती और सुरक्षित बाघ आवास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। वन्यजीव संरक्षण, अवैध फंदों की रोकथाम तथा बाघों की वैज्ञानिक एवं प्रभावी निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर में फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला इंद्रावती टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय निदेशक उत्तम कुमार गुप्ता एवं उप निदेशक सुमेध संजय सुरवाडे के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुई।फंदा मुक्त इंद्रावती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
    कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य इंद्रावती टाइगर रिजर्व को अवैध फंदों से मुक्त बनाने की दिशा में वन क्षेत्रों में गश्त एवं खोज अभियान को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान अवैध फंदों की पहचान, संभावित फंदा प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन, फंदों के संकेतों की पहचान, खोज तकनीक, वन क्षेत्र में आवश्यक सावधानियों तथा मैदानी स्तर पर आंकड़ों के संकलन एवं अभिलेखीकरण की जानकारी दी गई। बाघों की वैज्ञानिक निगरानी पर विशेष प्रशिक्षण
    कार्यशाला में बाघों की वैज्ञानिक निगरानी के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न विधियों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बाघों की जीवन-पद्धति, पदचिह्न एवं अन्य अप्रत्यक्ष संकेतों की पहचान, मल एवं खरोंच के निशान, शिकार किए गए वन्यजीवों के अवशेष, वन्यजीवों के आवागमन वाले मार्ग तथा कैमरा आधारित निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मैदानी निगरानी के दौरान प्राप्त पदचिह्न, मल, खरोंच, शिकार स्थल, कैमरा निगरानी तथा अन्य वन्यजीव संकेतों को व्यवस्थित रूप से दर्ज किया जाए, ताकि इन आंकड़ों का उपयोग दीर्घकालीन वन्यजीव संरक्षण, बाघों की निगरानी और प्रबंधन योजनाओं में किया जा सके। नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम ने दिया प्रशिक्षण कार्यशाला में तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण दल में एम. सुरज, मोइज अहमद, सिद्धांत जैन एवं भूपेंद्र जगत शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक जानकारी के साथ मैदानी परिस्थितियों में फंदा निरोधक गश्त और बाघ निगरानी को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।करीब 100 वन अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल एक दिवसीय कार्यशाला में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 100 वन अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी शामिल हुए। इनमें वन क्षेत्र अधिकारी, उप वन क्षेत्र अधिकारी एवं वनरक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से मनोज बघेल, अनुविभागीय अधिकारी वन, कोर क्षेत्र, अजय कावरे, अनुविभागीय अधिकारी वन, बफर क्षेत्र तथा कुबेर चरण बारिहा, अनुविभागीय अधिकारी वन, भैरमगढ़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी परिक्षेत्र अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
    वन्यजीव संरक्षण एवं निगरानी को मिलेगी नई मजबूती यह कार्यशाला इंद्रावती टाइगर रिजर्व में अवैध फंदों की रोकथाम और बाघ निगरानी को अधिक व्यवस्थित, वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही। प्रशिक्षित मैदानी अमले के माध्यम से वन क्षेत्रों में नियमित निगरानी, अवैध फंदों की पहचान, समयबद्ध कार्रवाई तथा बाघ एवं अन्य वन्यजीवों से संबंधित मैदानी आंकड़ों का बेहतर संकलन संभव होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    आस की कच्ची छत से विश्वास के पक्के मकान तक: नारायणपुर की सोनिबाई के संघर्ष और पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी की पूरी कहानी

    September 21, 2026

    जगदलपुर में अंतर्धार्मिक विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान, मुंडवाया सिर

    September 21, 2026

    बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: नक्सलियों का गुप्त जखीरा जमीन से खोदा गया, AK-47 और जिंदा कारतूसों सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

    September 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,169

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,344

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सफलता की कहानी: राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदला जीवन, सारंगढ़ के किसान परदेशी लाल अब डेयरी से कमा रहे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक

    By Khabar WorldSeptember 21, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सेवा, संकल्प और समर्पण जब शासकीय योजनाओं से जुड़ते हैं, तो ग्रामीण…

    सक्षम योजना’ का संबल और सफीना की बुलंद हौसले की उड़ान, बेबसी को पछाड़कर बनीं 100+ मुर्गियों व ईंट-भट्ठे की मालकिन

    September 21, 2026

    आस की कच्ची छत से विश्वास के पक्के मकान तक: नारायणपुर की सोनिबाई के संघर्ष और पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी की पूरी कहानी

    September 21, 2026

    महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर 50% छूट बनी वरदान: बिलासपुर की रचना सोनी ने बचाए ₹35,000, प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मिली रफ्तार

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सफलता की कहानी: राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदला जीवन, सारंगढ़ के किसान परदेशी लाल अब डेयरी से कमा रहे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक

    September 21, 2026

    सक्षम योजना’ का संबल और सफीना की बुलंद हौसले की उड़ान, बेबसी को पछाड़कर बनीं 100+ मुर्गियों व ईंट-भट्ठे की मालकिन

    September 21, 2026

    आस की कच्ची छत से विश्वास के पक्के मकान तक: नारायणपुर की सोनिबाई के संघर्ष और पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी की पूरी कहानी

    September 21, 2026

    महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर 50% छूट बनी वरदान: बिलासपुर की रचना सोनी ने बचाए ₹35,000, प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मिली रफ्तार

    September 21, 2026

    इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ‘फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: 100 से अधिक वनकर्मियों ने ली ट्रेनिंग

    September 21, 2026

    ‘छात्रों की गूंज’ विवाद पर CM साय का कड़ा प्रहार: “नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिरा रहे राहुल गांधी”

    September 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.