खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर के धरमपुरा क्षेत्र में पिता ने अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किया है। परिवार के अनुसार बेटी ने मुस्लिम युवक से विवाह करने के बाद धर्म परिवर्तन किया है। इस फैसले से नाराज पिता सुजान दत्ता ने बेटी से आजीवन संबंध विच्छेद की घोषणा की। रविवार को उन्होंने सिर मुंडवाकर शास्त्रीय विधि-विधान के साथ पिंडदान किया।
परिवार का कहना है कि बेटी के निर्णय से वे गहरे सदमे में हैं। पिता ने इस कदम के जरिए बेटी से अपने संबंध खत्म करने की सार्वजनिक घोषणा की। घटना के दौरान समाज के कुछ पदाधिकारी भी परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और इस फैसले के प्रति अपना समर्थन जताया। मामला परिवार, व्यक्तिगत निर्णय और सामाजिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है। पिता की ओर से उठाया गया यह कदम परिवार के भीतर गहरे मतभेद को सामने लाता है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Trending
- मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- सेवा संकल्प अभियान: बीजापुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की महाबैठक, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दिया जीत का मंत्र
- सेवा का संकल्प, विकास की धार- नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली
- बिजली बिल समाधान योजना: धमतरी के विशाल परिवार के जीवन में आया उजाला; 537 परिवार हुए पूरी तरह बकाया मुक्त
- सफलता की कहानी: राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदला जीवन, सारंगढ़ के किसान परदेशी लाल अब डेयरी से कमा रहे सालाना 10 लाख रुपये से अधिक
- सक्षम योजना’ का संबल और सफीना की बुलंद हौसले की उड़ान, बेबसी को पछाड़कर बनीं 100+ मुर्गियों व ईंट-भट्ठे की मालकिन
- आस की कच्ची छत से विश्वास के पक्के मकान तक: नारायणपुर की सोनिबाई के संघर्ष और पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी की पूरी कहानी


