खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा का है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। बाड़ी में काम करने के दौरान बारिश से बचने लोग एक झोपड़ी में रुके थे, जहां आकाशीय बिजली गिरने से नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार उम्र 24 वर्ष, रामभरोश पटेल पिता कंश राम पटेल उम्र 32 वर्ष, तुलसी राम पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 51 वर्ष तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
Trending
- जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: झोपड़ी में शरण लिए 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
- मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर परिवार को पक्का घर’ के विजन से साकार हुआ अमृतलाल का सपना
- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया छत्तीसगढ़: भदौरा के शुभम राठौर ने अपनी छत को बनाया बिजली घर
- जल जीवन मिशन: पेंड्रा के बारीउमराव गांव में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन, दूर हुईं पानी की कतारें
- गौरेला-पेण्ड्रा: ‘सेवा संकल्प अभियान’ ने पकड़ी रफ्तार, रानीझाप एनीकट पर 3 विभागों और सैकड़ों नागरिकों ने मिलकर पेश की जल संरक्षण की मिसाल
- छत्तीसगढ़ में खराब सड़कों पर सख्त PWD मंत्री: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, नए प्रोजेक्ट्स युद्धस्तर पर शुरू करने का अल्टीमेटम
- उतरा बाई की जिंदगी में आया उजाला: पक्के घर से धुएं से मुक्ति और आर्थिक संबल तक का सफर


