Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम जनमन योजना से संवर रहा सरगुजा का ‘वन केशमा’, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली पक्के घर की सुरक्षा और सम्मान

    September 19, 2026

    सेवा सेतु: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन का नया युग; एक ही मंच पर मिल रहीं 900 से अधिक सरकारी सुविधाएं

    September 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पीएम जनमन योजना से संवर रहा सरगुजा का ‘वन केशमा’, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली पक्के घर की सुरक्षा और सम्मान
    • सेवा सेतु: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन का नया युग; एक ही मंच पर मिल रहीं 900 से अधिक सरकारी सुविधाएं
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ
    • सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए संवेदनशील पहल, सी.पी. चेयर से आसान होगा रोजमर्रा का जीवन
    • ‘सेवा संकल्प अभियान’ का असर: 1 साल से परेशान 9 वर्षीय दीपेश को महज 2 घंटे में मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, कैलिपर का लिया गया नाप
    • सेवा संकल्प अभियान का धरातल पर असर: बलरामपुर में धुएं के ज़हर से मिली मुक्ति, उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं 50,000+ महिलाओं की रसोइयां
    • झीरम घाटी कांड: NIA कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट कांग्रेस, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन और कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी
    • कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सेवा संकल्प अभियान का धरातल पर असर: बलरामपुर में धुएं के ज़हर से मिली मुक्ति, उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं 50,000+ महिलाओं की रसोइयां
    सरगुजा

    सेवा संकल्प अभियान का धरातल पर असर: बलरामपुर में धुएं के ज़हर से मिली मुक्ति, उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं 50,000+ महिलाओं की रसोइयां

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 19, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छ ईंधन से आसान हुआ रसोई का काम, बचा समय परिवार और बच्चों के लिए

    खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। घर की रसोई में रोजमर्रा की जरूरतों के बीच स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता महिलाओं के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बलरामपुर जिले में ‘‘सेवा-मेरा योगदान’’ कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने जिले की अनेक महिलाओं की रसोई को धुएं से राहत देने के साथ उनके दैनिक जीवन में सुविधा और सहजता का नया अनुभव जोड़ा है।
    बलरामपुर निवासी कांता सिंह और संगीता एक्का की कहानी इसी बदलाव की तस्वीर पेश करती है। पहले दोनों को खाना बनाने के लिए पारंपरिक ईंधन पर निर्भर रहना पड़ता था। चूल्हे के धुएं और ईंधन की व्यवस्था में लगने वाले समय के कारण रसोई का काम कठिन होता था। उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन मिलने के बाद अब उनके लिए खाना बनाना आसान और सुविधाजनक हो गया है।
    कांता सिंह बताती हैं कि गैस कनेक्शन मिलने से रसोई के काम में काफी सहजता आई है। पहले पारंपरिक ईंधन जुटाने और चूल्हे पर खाना बनाने में अधिक समय लगता था, लेकिन अब कम समय में भोजन तैयार हो जाता है। धुएं से भी राहत मिली है। वे कहती हैं कि उज्ज्वला योजना जैसी योजनाएं महिलाओं के रोजमर्रा के जीवन को सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित हो रही हैं।वहीं संगीता एक्का के लिए भी उज्ज्वला योजना का लाभ एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। वे बताती हैं कि पहले चूल्हे के धुएं के बीच खाना बनाने में काफी समय बीत जाता था, लेकिन अब एलपीजी से रसोई का काम जल्दी और आसानी से पूरा हो जाता है। बचा हुआ समय वे घर के अन्य कार्यों और बच्चों की पढ़ाई पर दे पा रही हैं। उनके अनुसार स्वच्छ ईंधन मिलने से परिवार के लिए भी सुविधा बढ़ी है।
    ’गांव तक पहुंच रही सेवा, योजनाओं का लाभ हो रहा आसान’
    सेवा संकल्प अभियान की विशेषता यह है कि शासन की योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय अमला गांव-गांव पहुंच रहा है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शिविरों और ग्राम स्तरीय भ्रमण के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें आवश्यक प्रक्रिया से जोड़कर लाभ दिलाया जा रहा है।कांता सिंह और संगीता एक्का को भी इसी प्रयास के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिला।
    इन दोनों महिलाओं के अनुभव बताते हैं कि जब जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर पात्र परिवारों तक पहुंचता है, तो उसका असर केवल एक सुविधा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह पूरे परिवार के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से स्वच्छ ईंधन की सुविधा ने कांता सिंह और संगीता एक्का की रसोई को आसान बनाया है और सेवा संकल्प अभियान ने शासन की योजनाओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के संकल्प को जमीन पर साकार किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पीएम जनमन योजना से संवर रहा सरगुजा का ‘वन केशमा’, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली पक्के घर की सुरक्षा और सम्मान

    September 19, 2026

    सेवा सेतु: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन का नया युग; एक ही मंच पर मिल रहीं 900 से अधिक सरकारी सुविधाएं

    September 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    September 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,167

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,344

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    सरगुजा

    पीएम जनमन योजना से संवर रहा सरगुजा का ‘वन केशमा’, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली पक्के घर की सुरक्षा और सम्मान

    By Khabar WorldSeptember 19, 20262

    सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी कच्चे घर की परेशानियां हुईं दूर,…

    सेवा सेतु: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन का नया युग; एक ही मंच पर मिल रहीं 900 से अधिक सरकारी सुविधाएं

    September 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    September 19, 2026

    सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए संवेदनशील पहल, सी.पी. चेयर से आसान होगा रोजमर्रा का जीवन

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    पीएम जनमन योजना से संवर रहा सरगुजा का ‘वन केशमा’, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली पक्के घर की सुरक्षा और सम्मान

    September 19, 2026

    सेवा सेतु: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन का नया युग; एक ही मंच पर मिल रहीं 900 से अधिक सरकारी सुविधाएं

    September 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    September 19, 2026

    सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए संवेदनशील पहल, सी.पी. चेयर से आसान होगा रोजमर्रा का जीवन

    September 19, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ का असर: 1 साल से परेशान 9 वर्षीय दीपेश को महज 2 घंटे में मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, कैलिपर का लिया गया नाप

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान का धरातल पर असर: बलरामपुर में धुएं के ज़हर से मिली मुक्ति, उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं 50,000+ महिलाओं की रसोइयां

    September 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.