खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में बादल गरजने-चमकने के अलावा बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने परेशान किया, लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल घिर आए और झमाझम बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी। मौसम विभाग ने आज से मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसमी बारिश सामान्य से 6 प्रतिशत कम रही है। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा। पिछले 24 घंटे में पथरिया में 4 सेमी, सूरजपुर और बम्हनीडीह में 3-3 सेमी तथा उसूर, जनकपुर-भरतपुर, बागबहरा और करतला में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। अगले दो दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


