खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां महिला ने 5 किलोग्राम वजनी बच्ची को नॉर्मल डिलीवरी के जरिए जन्म दिया है। राहत की बात ये है कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ है।
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के इतिहास में इतनी अधिक वजन वाली बच्ची की नॉर्मल डिलीवरी का यह दूसरा मामला है। सबसे खास बात यह है कि डिलीवरी के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
जानकारी के मुताबिक, गुरूर क्षेत्र के सरबदा निवासी रामेश्वर साहू की पत्नी मनीषा साहू (25) की डिलीवरी डेट निकल चुकी थी। प्रसव पीड़ा शुरू नहीं होने पर 15 सितंबर को उन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों के मुताबिक, 1 सितंबर को हुई सोनोग्राफी में बच्ची का वजन करीब 3.5 किलो बताया गया था। इसके करीब 15 दिन बाद बच्ची का वजन बढ़कर 5 किलो हो गया। इसके बाद 16 सितंबर को दोपहर ठीक 1 बजकर 1 मिनट पर मनीषा साहू की नॉर्मल डिलीवरी हुई और उन्होंने 5 किलो वजनी बच्ची को जन्म दिया। मनीषा साहू की यह दूसरी बेटी है।
वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रागिनी ठाकुर ने बताया कि डिलीवरी पूरी तरह सामान्य तरीके से हुई और फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। 5 किलो की नवजात बच्ची का नॉर्मल जन्म जिला अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending
- तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव
- दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत
- 20-वर्षीय मास्टर प्लान और एकीकृत मॉडल के साथ शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन’; जानिए मुख्य सचिव के 5 बड़े निर्देश
- धमतरी जिला अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: 5 किलोग्राम वजनी ‘सुपर बेबी’ का नॉर्मल प्रसव, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित
- जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम: अमर वाटिका में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन
- खारून नदी के तेज बहाव में बही बाइक, ओदरागहन एनीकेट पर दर्दनाक हादसे में तर्रागोंदी के युवक की मौत
- ₹5 लाख की सुपारी, ₹10 हजार एडवांस: अंबिकापुर में LIC एजेंट ससुर की हत्या के आरोप में दामाद और झारखंड के 2 शूटर गिरफ्तार
- बिलासपुर में साइबर ठगी के संगठित ‘म्यूल अकाउंट’ गिरोह का भंडाफोड़: 12 लाख से अधिक के संदिग्ध लेनदेन में मध्य प्रदेश के 2 आरोपी गिरफ्तार


