खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। पाटन विधानसभा से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारने के बाद विजय बघेल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव याचिका दायर की है।
भूपेश बघेल की ओर से चुनाव याचिका को शुरुआती स्तर पर निरस्त करने के लिए सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 7 नियम 11 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट ने इस आवेदन पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए गुरुवार 17 सितंबर की तिथि तय की थी। आज कोर्ट ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवेदन को खारिज कर दिया।
कोर्ट के इस फैसले के बाद अब याचिकाकर्ता विजय बघेल की चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। 10 सितंबर को चुनाव याचिका की पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता सांसद विजय बघेल और उनके गवाह सौरभ दुबे अपने साक्ष्य दर्ज कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित थे, लेकिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल की ओर से दाखिल आवेदन के कारण उनका साक्ष्य दर्ज नहीं हो सका था। इस मामले में अब आगामी 5 अक्टूबर से गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।
Trending
- तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव
- दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत
- 20-वर्षीय मास्टर प्लान और एकीकृत मॉडल के साथ शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन’; जानिए मुख्य सचिव के 5 बड़े निर्देश
- धमतरी जिला अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: 5 किलोग्राम वजनी ‘सुपर बेबी’ का नॉर्मल प्रसव, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित
- जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम: अमर वाटिका में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन
- खारून नदी के तेज बहाव में बही बाइक, ओदरागहन एनीकेट पर दर्दनाक हादसे में तर्रागोंदी के युवक की मौत
- ₹5 लाख की सुपारी, ₹10 हजार एडवांस: अंबिकापुर में LIC एजेंट ससुर की हत्या के आरोप में दामाद और झारखंड के 2 शूटर गिरफ्तार
- बिलासपुर में साइबर ठगी के संगठित ‘म्यूल अकाउंट’ गिरोह का भंडाफोड़: 12 लाख से अधिक के संदिग्ध लेनदेन में मध्य प्रदेश के 2 आरोपी गिरफ्तार


