खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। PDS खाद्यान्न गड़बड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी शहनवाज उर्फ मौसम खान को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धरमजयगढ़ के गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में 704.93 क्विंटल चावल, शक्कर और नमक समेत करीब 18.86 लाख रुपये के खाद्यान्न की कमी मिली थी। वहीं ससकोबा दुकान में भी 499.65 क्विंटल चावल समेत करीब 12.89 लाख रुपये के खाद्यान्न की कमी सामने आई थी। दोनों मामलों में कुल 31.75 रुपये लाख से अधिक के खाद्यान्न की कमी पाई गई थी।
जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम ससकोबा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की खाद्य विभाग ने 3 सितंबर 2026 को जांच की थी। जांच के दौरान 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। इसकी कुल कीमत करीब 12 लाख 89 हजार 375 रुपये आंकी गई।
जांच में यह बात सामने आई कि अगस्त महीने में कुछ हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद भी उन्हें राशन का वितरण नहीं किया गया। इसके बाद सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया और विक्रेता बिहारी राठिया के खिलाफ चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 288/2026 दर्ज किया गया।
मामले में पुलिस ने 12 सितंबर को उमाबाई राठिया और माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, दुकान का विक्रेता बिहारी राठिया अभी फरार है।
इसी तरह ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर और 31.98 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। खाद्य विभाग के अनुसार, इसकी कुल कीमत करीब 18 लाख 86 हजार 345 रुपये है।
जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान और विक्रेता शहनवाज उर्फ मौसम खान, पिता याकुब खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी पीपरमार, थाना धरमजयगढ़ द्वारा किया जाना पाया गया।
खाद्य विभाग के जांच प्रतिवेदन और पंचनामा के आधार पर तीनों के खिलाफ चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 3 और 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस को आरोपी शहनवाज खान के सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती होकर उपचार कराने की जानकारी मिली थी। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर शहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों प्रकरणों में ससकोबा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता बिहारी राठिया और गनपतपुर दुकान की अध्यक्ष रूबीना खान एवं सचिव शाहिन खान की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव
- दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत
- 20-वर्षीय मास्टर प्लान और एकीकृत मॉडल के साथ शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन’; जानिए मुख्य सचिव के 5 बड़े निर्देश
- धमतरी जिला अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: 5 किलोग्राम वजनी ‘सुपर बेबी’ का नॉर्मल प्रसव, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित
- जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम: अमर वाटिका में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन
- खारून नदी के तेज बहाव में बही बाइक, ओदरागहन एनीकेट पर दर्दनाक हादसे में तर्रागोंदी के युवक की मौत
- ₹5 लाख की सुपारी, ₹10 हजार एडवांस: अंबिकापुर में LIC एजेंट ससुर की हत्या के आरोप में दामाद और झारखंड के 2 शूटर गिरफ्तार
- बिलासपुर में साइबर ठगी के संगठित ‘म्यूल अकाउंट’ गिरोह का भंडाफोड़: 12 लाख से अधिक के संदिग्ध लेनदेन में मध्य प्रदेश के 2 आरोपी गिरफ्तार


