शाम को दीप जलाने की अपील…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की है। बीजापुर में अभियान का शुभारंभ रक्तदान कार्यक्रम से हुआ। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के करीब 50 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा और समर्पण का सफर बताया गया।
बीजापुर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में BJYM के करीब 50 युवाओं ने रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की। महेश गागड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा काल के अवसर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शाम को अपने घरों में दीपक जलाने की अपील भी की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, BJYM अध्यक्ष हरिहर साहनी सहित भाजपा पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


