Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़

    September 17, 2026

    लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़
    • लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल
    • सेवा सेतु केंद्र का असर: पत्थलगांव के जगदीश कुमार का निवास प्रमाण पत्र महज 3 दिन में बनकर तैयार
    • सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • महासमुंद की महिलाओं ने बुना आत्मनिर्भरता का ताना-बाना: ‘बिहान’ से बदला जीवन, राष्ट्रीय मंचों पर लहराया परचम
    • बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल: बैगा अंचल में ‘बाल चौपाल 2.0’, दूरस्थ आश्रमों में सुधार के सख्त निर्देश
    • बदलाव की कहानी : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से गौरव की बढ़ी आमदनी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल: बैगा अंचल में ‘बाल चौपाल 2.0’, दूरस्थ आश्रमों में सुधार के सख्त निर्देश
    बिलासपुर

    बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल: बैगा अंचल में ‘बाल चौपाल 2.0’, दूरस्थ आश्रमों में सुधार के सख्त निर्देश

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 17, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कवर्धा जिले के दौरे के दौरान दूरस्थ विशेष जनजातीय क्षेत्र बैरख में ‘बाल चौपाल 2.0’ आयोजित कर बच्चों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनकी आवश्यकताओं को लेकर जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं आवासीय संस्थानों का निरीक्षण करने के साथ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर सभागृह में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाल अधिकारों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि जनजातीय अंचल के बच्चे प्रतिभाशाली और होनहार हैं। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीकी संसाधन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनके सीखने के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।
    बाल चौपाल में बच्चों ने खुलकर रखी अपनी बात
    बैरख में आयोजित बाल चौपाल 2.0 में बच्चों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। आयोग अध्यक्ष ने बच्चों के साथ संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों, समस्याओं और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली। क्विज एवं बाल अधिकारों पर आधारित सांप-सीढ़ी जैसे रोचक खेलों के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। गुड टच-बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विवाह सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बच्चों से चर्चा की गई।
    डॉ. शर्मा ने बच्चों को अपनी बात बिना झिझक रखने के लिए प्रोत्साहित किया और संस्थानों में नियमित काउंसलिंग की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
    संस्थानों के निरीक्षण में मिली कमियों पर तत्काल सुधार के निर्देश
    आयोग अध्यक्ष ने आदिवासी बालक आश्रम बैरख सहित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, भंडार गृह की व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता तथा मलेरिया से बचाव की व्यवस्थाओं में कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मलेरिया से बचाव के लिए नई मच्छरदानियां उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों की कमी के संबंध में आवश्यक पत्राचार कर आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। हाई स्कूल में विज्ञान विषय के उपकरणों की कमी एवं व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। शासकीय बालक गृह कवर्धा के निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने बच्चों के साथ रात्रि भोजन किया और बाल गृह के एक बच्चे का जन्मदिन भी मनाया।
    ’एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों संग मनाया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन’
    एकलव्य आवासीय विद्यालय तरेगांव में आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरित होने की बात कही तथा भविष्य में राष्ट्र सेवा में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्यों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की समस्याओं को समय पर सामने लाने के लिए नियमित काउंसलिंग एवं आवश्यक सैंपलिंग की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
    ’कलेक्टर सभागृह में बाल अधिकारों एवं योजनाओं की समीक्षा’
    जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर सभागृह में आयोग अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बाल अधिकारों से जुड़े विषयों और शासन की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। आश्रम शालाओं एवं छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आदिवासी विकास विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्थायी शिक्षक की नियुक्ति होने तक अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था तथा विशेष रूप से गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय के शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
    उन्होंने COTPA एक्ट एवं बाल श्रम अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच निरंतर समन्वय और अनुश्रवण के साथ अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। PCPNDT एक्ट के प्रभावी संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं महिला एवं बाल विकास तथा श्रम विभाग को समन्वय स्थापित कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना के पात्र हितग्राहियों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर जिला कोर्ट परिसर में भिड़े दो वकील: पुरानी रंजिश में चले लात-घूंसे

    September 17, 2026

    10वीं से स्नातक पास युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका: मुंगेली में 22 सितंबर को लगेगा मेला, 140 पदों पर भर्ती

    September 17, 2026

    कबीरधाम में गौधन संरक्षण की नई पहल: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली समीक्षा बैठक, गुजरात मॉडल की तर्ज पर बनेगी पुख्ता रणनीति

    September 16, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,167

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,343

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़

    By Khabar WorldSeptember 17, 20260

    500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य खबर वर्ल्ड…

    लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

    September 17, 2026

    सेवा सेतु केंद्र का असर: पत्थलगांव के जगदीश कुमार का निवास प्रमाण पत्र महज 3 दिन में बनकर तैयार

    September 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़

    September 17, 2026

    लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

    September 17, 2026

    सेवा सेतु केंद्र का असर: पत्थलगांव के जगदीश कुमार का निवास प्रमाण पत्र महज 3 दिन में बनकर तैयार

    September 17, 2026

    सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 17, 2026

    महासमुंद की महिलाओं ने बुना आत्मनिर्भरता का ताना-बाना: ‘बिहान’ से बदला जीवन, राष्ट्रीय मंचों पर लहराया परचम

    September 17, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.