खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। बुढ़ापे में जिस महिला को सहारा मिलना था, उसे ही परिजन प्रताड़ित कर रहे हैं। सूरजपुर जिले में गणेशपुर गांव में 90 साल की बुजुर्ग महिला किसी तरह जनपद कार्यालय पहुंची और परिजनों की प्रड़ातना से बचाने की गुहार लगाई। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बुजुर्ग महिला को अस्पताल भिजवाया।
बुजुर्ग महिला ने अपने परिजनों पर कथित तौर पर मारपीट करने और गर्म पानी डालने का आरोप लगाया है। इससे उनकी पीठ बुरी तरह से झुलस गई। वहीं आंख के ऊपर चोट लगने से खून बह रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
अधिकारियों ने मामले की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस बीच बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस मामले में कब तक जांच शुरू करती है। हालांकि परिजनों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
Trending
- सौर ऊर्जा से जगमगाया सुकमा: 71 हाईमास्ट, 672 पेयजल पम्प और 4,300 कृषि पम्पों से दूरस्थ वनांचल में आई विकास की नई क्रांति
- सेवा-संकल्प अभियान : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान
- तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव
- दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत
- 20-वर्षीय मास्टर प्लान और एकीकृत मॉडल के साथ शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन’; जानिए मुख्य सचिव के 5 बड़े निर्देश
- धमतरी जिला अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: 5 किलोग्राम वजनी ‘सुपर बेबी’ का नॉर्मल प्रसव, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित
- जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम: अमर वाटिका में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन
- खारून नदी के तेज बहाव में बही बाइक, ओदरागहन एनीकेट पर दर्दनाक हादसे में तर्रागोंदी के युवक की मौत


