खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर के ऊपर बने मौसम सिस्टम और सक्रिय मानसून द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को रुक-रुककर बारिश हुई। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा ?
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। हालांकि सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते सोमवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
सितंबर के 12 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान प्रदेश में दो मौसम सिस्टम बने हैं। इनके प्रभाव से अब तक राज्य में करीब 84 मिमी और रायपुर जिले में 97.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान सिस्टम का सबसे ज्यादा असर बस्तर क्षेत्र में देखने को मिला है, लेकिन रायपुर और दुर्ग संभाग भी इससे प्रभावित हुए हैं।
शनिवार को रात में बारिश के बाद सुबह कुछ समय के लिए आसमान साफ रहा। इसके बाद अचानक घने बादल छा गए और कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश शुरू हो गई। शाम तक बादल इतने घने हो गए कि दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला।
पिछले 24 घंटे में कोंडागांव के धनोरा में 140 मिमी, बस्तर में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं माकड़ी, भानपुरी, अंबागढ़ चौकी और छुरा में 80-80 मिमी बारिश हुई। फरसगांव, मोहला, बालोद, चारामा, बस्तानार और गादीरास समेत कई क्षेत्रों में करीब 70-70 मिमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर में शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के आगामी दिनों में मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। हालांकि मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में होने के कारण बारिश का दौर पूरी तरह थमने के आसार फिलहाल नहीं हैं। पिछले साल सितंबर में रायपुर जिले में 284 मिमी बारिश हुई थी और इस बार भी बारिश का आंकड़ा इसके आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
Trending
- गणेश चतुर्थी 2026: मोदक से लेकर सात्विक थाली तक, बप्पा को लगाएं इन 5 खास चीज़ों का महाभोग
- भारत बनाम अफगानिस्तान: दिल्ली में पहले T20 मैच का रोमांच, जानें संभावित प्लेइंग-11, पिच मिजाज और प्रिडिक्शन
- बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का महातूफान: 37वें दिन छापे 18.50 करोड़, 200 करोड़ क्लब से महज एक कदम दूर
- रोटी में घी लगाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें इसके फायदे
- छत्तीसगढ़ न्याय व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: नए पोर्टफोलियो जजों की तैनाती के साथ कई जिलों के न्यायिक अधिकारी बदले
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की जब्ती, ओडिशा से गुजरात भेजा जा रहा 120 किलो गांजा जब्त
- छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम सक्रिय: रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में आज भी झमाझम बारिश के आसार; सोमवार से मिल सकती है राहत
- उरकुरा यार्ड रीमॉडलिंग: छत्तीसगढ़ में रेल यातायात प्रभावित, दो दिनों में 10 पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द


