Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

    September 12, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज

    September 12, 2026

    शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
    • शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा
    • सूरजपुर में शक और पुरानी रंजिश का खूनी अंत: पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में पड़ोसी का टंगिया मार कर कत्ल, आरोपी फरार
    • सेवा संकल्प अभियान को जनांदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला
    • खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • बलौदाबाजार में ‘सोलर दीदियों’ की नई क्रांति: बिहान स्व-सहायता समूह ने वेंडर बनकर रचा इतिहास, छतों पर चमक रही सौर ऊर्जा
    • आधार बना जीवन का आधार- कलेक्टर के पहल से वृद्ध कृषक की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ निराकरण
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सेवा संकल्प अभियान को जनांदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान को जनांदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 12, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री दयालदास बघेल ने जनप्रतिनिधियों एवं जिला अधिकारियों की ली बैठक

    हितग्राहियों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

    खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने आज गरियाबंद के विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियों, जिला संगठन पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के अभियान को शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता एवं बेहतर समन्वय के साथ व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप दिया जाए। प्रभारी मंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण की यात्रा देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने निरंतर कार्य करते हुए देश को विकास की नई दिशा दी है। अब वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान की सभी गतिविधियां तिथिवार कैलेंडर के अनुसार आयोजित हों तथा सभी नोडल विभाग सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंड, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत और गांव स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
    बैठक में छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, अमित चिमनानी, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी वेदव्रत सिरमौर, डीएफओ मयंक पांडे, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर, नवीन भगत सहित जिला संगठन पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    17 सितंबर को शाम 7 बजे जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
    प्रभारी मंत्री बघेल ने 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य एवं व्यापक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम शाम 7 बजे देशभर में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। गरियाबंद जिले में भी अधिक से अधिक परिवारों को इस अभियान से जोड़ते हुए दीप प्रज्ज्वलन कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों जैसे भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर, राजिम त्रिवेणी संगम आदि में वृहद दीप प्रज्वलन किया जाए। उन्होंने मंदिरों में भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कराने, शासकीय संस्थानों में दीप जलाने तथा नागरिकों को अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने पर्याप्त संख्या में दीप की व्यवस्था करने तथा लोगों को घर-घर संपर्क कर दीप प्रज्वलन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो कवरेज भी प्रभावी तरीके से कराई जाए, ताकि इस व्यापक जनभागीदारी का संदेश जिले और प्रदेश तक पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर आयोजन को भव्य स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया।
    ‘मेरे सपनों का भारत’ में दिखेगी बच्चों की विकसित भारत की कल्पना
    17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिताओं का विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और विकसित भारत की परिकल्पना से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से जनधन खाता, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सड़क एवं डिजिटल कनेक्टिविटी सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं से आए बदलावों को रचनात्मक रूप में सामने लाया जाए। उत्कृष्ट रचनाओं की प्रदर्शनी लगाकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता पहुंच रही है। प्रदेश में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने तथा भारतमाला एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी परियोजनाओं से बेहतर सड़क संपर्क विकसित करने का कार्य हो रहा है। इन बदलावों को आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
    ‘सेवा स्मरण’ से गांव-गांव पहुंचेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
    17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा स्मरण’ के अंतर्गत गांवों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। संगीत एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं, जनसेवा एवं विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक सरल और रोचक तरीके से पहुंचाई जाएगी। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें माताओं एवं बच्चों को पोषण, मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं महिला-बाल कल्याण योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक रूप से सम्मान करने तथा माताओं के साथ संवाद आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    ‘कहानी बदलाव की’ में दिखेगा 25 वर्षों का परिवर्तन
    अभियान की पूरी अवधि में ‘कहानी बदलाव की’ के तहत शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए वास्तविक सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ‘तब और अब’ के माध्यम से यह बताया जाए कि पिछले वर्षों में गांवों और लोगों के जीवन में किस तरह परिवर्तन आया है। सड़क, आवास, पेयजल, संचार, डिजिटल सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में हुए बदलावों की वास्तविक कहानियों को संकलित कर आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर पहले किसी गांव की सड़क की स्थिति कैसी थी और अब उसमें क्या बदलाव आया, अथवा डिजिटल इंडिया के बाद संचार एवं ऑनलाइन सेवाओं की पहुंच किस तरह बढ़ी ऐसे अनुभवों को अभियान में प्रमुखता दी जाएगी। ‘सेवा रंग’ के अंतर्गत अभियान की पूरी अवधि में घर, मोहल्ले और गांव स्तर पर विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को सेवा एवं सामाजिक सहभागिता से जोड़ना होगा। सेवा मेरा योगदान के तहत नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों एवं विभिन्न संस्थाओं को सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। स्वच्छता, नदी-घाटों की सफाई सहित स्थानीय जरूरत के अनुरूप विभिन्न जनहितैषी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
    ‘सेवा सेतु शिविर’ में मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
    प्रभारी मंत्री ने ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को विशेष रूप से प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित न रहें, बल्कि पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही की जाए। इन शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विभिन्न सामग्री एवं अन्य पात्रता आधारित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए।
    चौक-चौराहों पर बनेंगी भव्य रंगोली और चित्रकारी
    अभियान के दौरान रंगोली एवं चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भी जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विकसित भारत, जनसेवा और शासन की उपलब्धियों की थीम पर भव्य रंगोली एवं चित्रकारी कराई जाएगी। इन गतिविधियों का ड्रोन के माध्यम से एरियल कवरेज भी कराया जाएगा, ताकि जिले में अभियान की व्यापकता को प्रदर्शित किया जा सके। प्रभारी मंत्री बघेल ने अधिकारियों से कहा कि एक माह तक अभियान को पूरी सक्रियता और निरंतरता के साथ संचालित किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा प्रत्येक गतिविधि में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दिया जाना है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

    September 12, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज

    September 12, 2026

    शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा

    September 12, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,343

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    सरगुजा

    बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

    By Khabar WorldSeptember 12, 20260

    जनभागीदारी से सूरजपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम न्योता भोजन के…

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज

    September 12, 2026

    शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा

    September 12, 2026

    सूरजपुर में शक और पुरानी रंजिश का खूनी अंत: पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में पड़ोसी का टंगिया मार कर कत्ल, आरोपी फरार

    September 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

    September 12, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज

    September 12, 2026

    शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा

    September 12, 2026

    सूरजपुर में शक और पुरानी रंजिश का खूनी अंत: पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में पड़ोसी का टंगिया मार कर कत्ल, आरोपी फरार

    September 12, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को जनांदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला

    September 12, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.