खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। बैगापारा पोलमी में विवाद के बाद भांजे ने चाचा पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। घायल सुकलाल बैगा का 15 दिन तक अस्पताल में इलाज जारी रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फूलसिंह बैगा छिपने के लिए तेलंगाना भाग गया था। लगातार तलाश में जुटी कुकदुर पुलिस ने आरोपी फूलसिंह बैगा को सांगारेड्डी जिले से गिरफ्तार किया।
घटना 2 दिसंबर 2024 की है। जानकारी के अनुसार बैगापारा पोलमी ग्राम में जमीन से जुड़े विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौच और धमकी देते हुए चाचा के सिर पर डंडे से वार किया। मामले में पहले मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। 17 दिसंबर को घायल की मौत के बाद जांच में गंभीर चोटों से मृत्यु की पुष्टि होने पर प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) जोड़ी गई।
चाचा की मौत की जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाया। तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले में उसके छिपे होने की जानकारी पर टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने सांगारेड्डी जिले के गुम्माडीडाला थाना इलाके से आरोपी को दोबचकर कवर्धा लेकर आई। कार्रवाई के बाद आरोपी फूलसिंह को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कवर्धा एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि कबीरधाम के कुकदुर थाना अंतर्गत बैगापारा गांव में सुकलाल बैगा की हत्या उसके भतीजे फूलसिंह ने कर दी थी। वह कई दिनों से फरार था। मामले में कुकदुर पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज गया है।
Trending
- सेवा संकल्प अभियान को जनांदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बलौदाबाजार में ‘सोलर दीदियों’ की नई क्रांति: बिहान स्व-सहायता समूह ने वेंडर बनकर रचा इतिहास, छतों पर चमक रही सौर ऊर्जा
- आधार बना जीवन का आधार- कलेक्टर के पहल से वृद्ध कृषक की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ निराकरण
- बलरामपुर-रामानुजगंज में खुशियों की नई भोर: PM आवास योजना के तहत 6,968 परिवारों का सामूहिक गृह प्रवेश
- चाचा की हत्या कर तेलंगाना भागा आरोपी सांगारेड्डी से गिरफ्तार; जमीन विवाद में सिर पर डंडे से किया था हमला
- डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
- सुदूर वनांचल में बदहाल व्यवस्था: धमतरी के चर्रा कच्छारपारा में नाला उफान पर, खाट पर मरीज को ढोने को मजबूर ग्रामीण


