खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्र हसदेव नदी में डूब गए। फोटो खींचाने नदी किनारे खड़े युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए दो दोस्तों ने भी छलांग लगाई और बचाने का प्रयास किया। हालांकि नदी के तेज बहाव में सभी बह गए। शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक शव बरामद किया है। उसकी पहचान पवन लाल (चिरमिरी निवासी) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के बी फार्मा फर्स्ट ईयर के 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव आए थे। पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू सेल्फी लेने नदी किनारे खड़े हुए थे। इस दौरान एक छात्र का पैर फिसला और वह नदी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए पानी में उतरे दो दोस्त भी बह गए।
सूचना पर बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लगातार बारिश से बढ़े जलस्तर के कारण रेस्क्यू में काफी मुश्किलें बढ़ गई। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। शनिवार को दोबरा तलाश शुरू की गई। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
फिलहाल मृतक के परिवार वालों को जानकारी दी गई है। पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। वहीं दो लापता छात्रों की तलाश की जा रही है।
Trending
- ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
- बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
- सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
- शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा
- सूरजपुर में शक और पुरानी रंजिश का खूनी अंत: पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में पड़ोसी का टंगिया मार कर कत्ल, आरोपी फरार
- सेवा संकल्प अभियान को जनांदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बलौदाबाजार में ‘सोलर दीदियों’ की नई क्रांति: बिहान स्व-सहायता समूह ने वेंडर बनकर रचा इतिहास, छतों पर चमक रही सौर ऊर्जा


