खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आज कई जगह बारिश, भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 16 सितंबर तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुरुआती दो दिनों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
13 सितंबर को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन भी यलो अलर्ट जारी किया है।
14 सितंबर को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दिन मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
15 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। 16 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इस दिन के लिए भी मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र


