खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से तीन निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक की वर्तमान पदस्थापना में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।



