Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अबूझमाड़ के वनांचल में कुपोषण के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: 13 हजार बच्चों को रोजाना मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, आंगनबाड़ियों में ‘लड्डू योजना’ शुरू

    September 11, 2026

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान

    September 11, 2026

    अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 65 वर्षीय बुजुर्ग, टोना-टोटका के संदेह में तीन युवकों ने की नृशंस हत्या; 24 घंटे में तीनों आरोपी जेल भेजे गए

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • अबूझमाड़ के वनांचल में कुपोषण के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: 13 हजार बच्चों को रोजाना मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, आंगनबाड़ियों में ‘लड्डू योजना’ शुरू
    • नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान
    • अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 65 वर्षीय बुजुर्ग, टोना-टोटका के संदेह में तीन युवकों ने की नृशंस हत्या; 24 घंटे में तीनों आरोपी जेल भेजे गए
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया गिरफ्तार, ED को मिली 6 दिन की रिमांड; WhatsApp चैट ने खोला राज
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 30 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा; अकेले रायपुर से 176 केस
    • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: सक्ती के जेठा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधरोपण
    • अमृत मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में 22.18 करोड़ रुपये से संवरेंगे तालाब, भूजल स्तर को मिलेगी नई मजबूती
    • मुंगेली में पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग, प्रेस क्लब ने प्रशासन-पुलिस को सौंपे तीन ज्ञापन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अमृत मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में 22.18 करोड़ रुपये से संवरेंगे तालाब, भूजल स्तर को मिलेगी नई मजबूती
    रायपुर

    अमृत मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में 22.18 करोड़ रुपये से संवरेंगे तालाब, भूजल स्तर को मिलेगी नई मजबूती

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 11, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    बेमेतरा, जशपुर, डोंगरगढ़ और कांकेर में सहेजे जाएंगे तालाब

    शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, हरित और जल-सुरक्षित बनाने सरकार प्रतिबद्ध- उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 4 शहरों में तालाबों के पुनर्जीवन के लिए 22 करोड़ 18 लाख रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण और पारंपरिक जल स्रोतों को सहेजने मिशन अमृत 2.0 के तहत बेमेतरा, जशपुर, डोंगरगढ़ और कांकेर के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा चारों शहरों में इन कार्यों के लिए आज प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।
    राज्य शासन द्वारा शहरों में तालाबों को पुनर्जीवित करने और उनके जीर्णोद्धार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मिशन अमृत 2.0 के वॉटर बॉडी रिज्यूविनेशन घटक के अंतर्गत 4 शहरों के लिए कुल 22 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। सूडा द्वारा स्वीकृत इन परियोजनाओं से शहरों के पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और भूजल संवर्धन की मजबूती के काम किए जाएंगे।
    मिशन अमृत (अटल शहरी नवीकरण एवं परिवर्तन मिशन) 2.0 के तहत सूडा द्वारा जशपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-9 में सती तालाब के पुनर्जीवन के लिए 4 करोड़ 17 लाख रुपए, कांकेर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-19, अघननगर में दुधावा तालाब के लिए 5 करोड़ 4 लाख रुपए, अहिवारा नगर पालिका में छटवा तालाब के लिए 9 करोड़ 60 लाख रुपए तथा डोंगरगढ़ नगर पालिका में सिंघोला बांधा तालाब के पुनर्जीवन के लिए 3 करोड़ 38 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। स्वीकृत राशि में इन परियोजनाओं के 5 वर्षों के संचालन एवं संधारण (O&M) के प्रावधान भी शामिल है। इनके निर्माण कार्यों की निगरानी भारत सरकार द्वारा नियुक्त थर्ड पार्टी इंडिपेंडेंट रिव्यू एंड मॉनिटरिंग एजेंसी (IRMA) द्वारा की जाएगी।
    चारों कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
    उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने चारों निकायों में कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, हरित और जल-सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘अमृत मिशन 2.0’ का मुख्य उद्देश्य हमारे पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना और नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाना है। अहिवारा, कांकेर, जशपुरनगर और डोंगरगढ़ में स्वीकृत ये 4 परियोजनाएं न केवल हमारे प्राकृतिक जल निकायों का अस्तित्व बचाएंगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा की मजबूत नींव रखेंगी।
    जल स्रोतों के संरक्षण और भूजल संवर्धन को मिलेगी मजबूती
    नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि मिशन अमृत 2.0 के माध्यम से प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तालाब केवल जल संग्रहण के साधन नहीं हैं, बल्कि वे शहरों के पर्यावरणीय संतुलन और भूजल स्तर को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बोरा ने कहा कि इन तालाबों के पुनर्जीवन से जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को मजबूती मिलेगी तथा नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं और पर्यावरणीय गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। उन्होंने चारों निकायों को सभी कार्यों को निर्धारित मापदंडों और स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया गिरफ्तार, ED को मिली 6 दिन की रिमांड; WhatsApp चैट ने खोला राज

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 30 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा; अकेले रायपुर से 176 केस

    September 11, 2026

    कोरबा कन्वेंशनल हॉल डिजाइन चूक मामला: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो पर बड़ा एक्शन, 4 प्रमुख योजनाओं के अनुबंध रद्द

    September 11, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,343

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    बस्तर

    अबूझमाड़ के वनांचल में कुपोषण के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: 13 हजार बच्चों को रोजाना मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, आंगनबाड़ियों में ‘लड्डू योजना’ शुरू

    By Khabar WorldSeptember 11, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले क अबूझमाड़ के प्रवेश द्वार नारायणपुर में…

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान

    September 11, 2026

    अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 65 वर्षीय बुजुर्ग, टोना-टोटका के संदेह में तीन युवकों ने की नृशंस हत्या; 24 घंटे में तीनों आरोपी जेल भेजे गए

    September 11, 2026

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया गिरफ्तार, ED को मिली 6 दिन की रिमांड; WhatsApp चैट ने खोला राज

    September 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    अबूझमाड़ के वनांचल में कुपोषण के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: 13 हजार बच्चों को रोजाना मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, आंगनबाड़ियों में ‘लड्डू योजना’ शुरू

    September 11, 2026

    नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान

    September 11, 2026

    अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 65 वर्षीय बुजुर्ग, टोना-टोटका के संदेह में तीन युवकों ने की नृशंस हत्या; 24 घंटे में तीनों आरोपी जेल भेजे गए

    September 11, 2026

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया गिरफ्तार, ED को मिली 6 दिन की रिमांड; WhatsApp चैट ने खोला राज

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 30 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा; अकेले रायपुर से 176 केस

    September 11, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: सक्ती के जेठा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधरोपण

    September 11, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.