खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बन सकती है। विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पंचायत छतौना के आश्रित ग्राम बुचुआकापा की श्रीमती तारणी बाई ने गांव में निर्मित दुकानयुक्त सामुदायिक स्वच्छता परिसर को अपनी आजीविका का साधन बना लिया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर में तारणी बाई द्वारा किराना, जनरल एवं सिलाई सेंटर का संचालन किया जा रहा है। पहले गांव से बाहर जाकर रोजगार करने में उन्हें असहजता महसूस होती थी, लेकिन अब गांव में ही रोजगार का अवसर मिलने से वे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
श्रीमती तारणी बाई इस केंद्र के माध्यम से हर माह लगभग 05 से 06 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। इससे उन्हें अपने परिवार की आजीविका में सहयोग देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। इसके साथ ही वे सामुदायिक स्वच्छता परिसर के नियमित संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। सामुदायिक स्वच्छता परिसर के रूप में विकसित यह केंद्र अब स्वच्छता के साथ रोजगार सृजन का माध्यम बन गया है। तारणी बाई की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणादायी मिसाल बन गई है।
Trending
- विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के यात्रियों का निधन, सीएम विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
- ममता ने स्वच्छता को बनाया आजीविका का जरिया, घर-घर कचरा संग्रहण से स्वच्छ गांव की ओर कदम
- तारणी बाई दुकान चलाकर हर माह कमा रहीं ₹6,000, बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल
- सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश- मुख्य सचिव
- रायपुर और गरियाबंद के किसानों को बड़ी सौगात: 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ रुपये स्वीकृत, 449 हेक्टेयर से अधिक खेत होंगे लहलहाते
- पुरानी रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला: चाकू और डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, हथबंद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को भेजा जेल
- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र


