खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। राजिम के पांडुका थाना क्षेत्र के कोपरा एनीकट में नदी पार करने के दौरान एक युवक बीच धार में फंस गया। इसी दौरान नदी का बहाव अचानक तेज हो गया, जिससे युवक बहाव के बीच फंसकर मदद के लिए लोगों से गुहार लगाता रहा।
घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल जिला बाढ़ आपदा एवं रेस्क्यू टीम को दी। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते शिकासार डैम से पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण नदी का जलस्तर और बहाव तेज है।
रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया। फिलहाल रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- रायपुर और गरियाबंद के किसानों को बड़ी सौगात: 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ रुपये स्वीकृत, 449 हेक्टेयर से अधिक खेत होंगे लहलहाते
- पुरानी रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला: चाकू और डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, हथबंद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को भेजा जेल
- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1,000+ हितग्राहियों को कराया पीएम आवास में गृह प्रवेश, ‘लखपति दीदियों’ का किया सम्मान
- सतनामी पंथ के भंडारपुरी धाम में सियासी सेंध, मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढाल सिंह साहेब कांग्रेस में शामिल
- कोपरा एनीकट में बड़ा हादसा: सिकसार डैम से पानी छोड़ते ही उफान पर आई सोंढूर नदी, रेस्क्यू से पहले तेज बहाव में बहा युवक
- गरियाबंद में 6.43 लाख का गांजा जब्त: मध्य प्रदेश की महिला समेत तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- स्वाइन फ्लू और कोरोना का दोहरा अटैक: राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार, एक मरीज वेंटिलेटर पर


