खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। मेडिकल कॉलेज में अब तक स्वाइल फ्लू के तीन मरीज सामने आए चुके हैं, जिसमें से एक की तबियत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया हैं। स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कालेज में दस बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है, साथ ही गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आईसीयू में भी बेड आरक्षित किए गए है।
मेडिकल कालेज के अधीक्षक अतुल देशकर ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर डॉक्टरों को इलाज के लिए सख्त एहतियात बरतने कहा गया है। उन्होने बताया कि सर्दी व खासी से प्रभावित मरीज जो बेहद कमजोर है, उनका स्वाब लेकर जांच किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्टेशनपारा निवासी 24 वर्षीय युवक स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। उसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके साथ ही पहले से स्वाइन फ्लू से पीड़ित शहर के एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है, और वह मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में वेंटिलेटर पर उपचाररत है। गुरुवार को और मरीज सामने आया है। कोरोना के मरीज का प्रोटोकाल के तहत इलाज छुरिया निवासी 34 वर्षीय युवक की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे भी शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। लगातार संक्रमण के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है ।
स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच-पड़ताल कर रही है। संपर्क में आने वाले लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य अमला लोगों को कोविड और स्वाइन फ्लू के लक्षणों को लेकर जागरूक कर रहा है।
Trending
- रायपुर और गरियाबंद के किसानों को बड़ी सौगात: 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ रुपये स्वीकृत, 449 हेक्टेयर से अधिक खेत होंगे लहलहाते
- पुरानी रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला: चाकू और डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, हथबंद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को भेजा जेल
- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1,000+ हितग्राहियों को कराया पीएम आवास में गृह प्रवेश, ‘लखपति दीदियों’ का किया सम्मान
- सतनामी पंथ के भंडारपुरी धाम में सियासी सेंध, मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढाल सिंह साहेब कांग्रेस में शामिल
- कोपरा एनीकट में बड़ा हादसा: सिकसार डैम से पानी छोड़ते ही उफान पर आई सोंढूर नदी, रेस्क्यू से पहले तेज बहाव में बहा युवक
- गरियाबंद में 6.43 लाख का गांजा जब्त: मध्य प्रदेश की महिला समेत तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- स्वाइन फ्लू और कोरोना का दोहरा अटैक: राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार, एक मरीज वेंटिलेटर पर


