खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जेठा में आज ग्रामीण विकास को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की सौगात एक ही मंच से दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और पंचायत प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर करीब 12 बजे सक्ती पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर कलेक्टोरेट मैदान में करीब 10 हजार लोगों की क्षमता वाला भव्य डोम तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस आयोजन में ग्रामीण विकास से जुड़े 122 करोड़ रुपये से अधिक के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।
वहीं करीब 2 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घरों की सौगात मिलेगी और गृहप्रवेश कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन प्रणाली की शुरुआत भी की जाएगी। इसके साथ ही नदियों और जलधाराओं के पुनर्जीवन के लिए ‘धार अपार अभियान’ शुरू होगा। ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर भी शुरू किए जाएंगे।
ग्रामीण महिलाओं और पंचायत स्तर पर बेहतर काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और रानी मिस्त्री को सम्मान मिलेगा। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा।
कुल मिलाकर सक्ती में होने वाला यह आयोजन ग्रामीण विकास, आवास, आजीविका और जल संरक्षण से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत और सौगात का गवाह बनेगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
Trending
- रायपुर और गरियाबंद के किसानों को बड़ी सौगात: 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ रुपये स्वीकृत, 449 हेक्टेयर से अधिक खेत होंगे लहलहाते
- पुरानी रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला: चाकू और डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, हथबंद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को भेजा जेल
- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1,000+ हितग्राहियों को कराया पीएम आवास में गृह प्रवेश, ‘लखपति दीदियों’ का किया सम्मान
- सतनामी पंथ के भंडारपुरी धाम में सियासी सेंध, मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढाल सिंह साहेब कांग्रेस में शामिल
- कोपरा एनीकट में बड़ा हादसा: सिकसार डैम से पानी छोड़ते ही उफान पर आई सोंढूर नदी, रेस्क्यू से पहले तेज बहाव में बहा युवक
- गरियाबंद में 6.43 लाख का गांजा जब्त: मध्य प्रदेश की महिला समेत तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- स्वाइन फ्लू और कोरोना का दोहरा अटैक: राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार, एक मरीज वेंटिलेटर पर


