Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहान से मिली नई राह, स्वरोजगार से लखपति बनीं ज्योति दीदी

    September 7, 2026

    स्वच्छता में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: मुंगेली स्वामी आत्मानंद स्कूल का औचक निरीक्षण, प्राचार्य को व्यवस्था सुधारने की दी कड़ी चेतावनी

    September 7, 2026

    मुंगेली जिला जेल का उच्चस्तरीय संयुक्त निरीक्षण: सुविधाओं, विधिक सहायता और शिकायतों की हुई व्यापक समीक्षा

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बिहान से मिली नई राह, स्वरोजगार से लखपति बनीं ज्योति दीदी
    • स्वच्छता में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: मुंगेली स्वामी आत्मानंद स्कूल का औचक निरीक्षण, प्राचार्य को व्यवस्था सुधारने की दी कड़ी चेतावनी
    • मुंगेली जिला जेल का उच्चस्तरीय संयुक्त निरीक्षण: सुविधाओं, विधिक सहायता और शिकायतों की हुई व्यापक समीक्षा
    • ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत
    • बेमेतरा राजस्व विभाग में 11 कर्मचारियों की पदोन्नति: 4 भृत्य बने सहायक ग्रेड-03, 7 को मिला सहायक ग्रेड-02 का प्रभार
    • संदेह में उजड़ा संसार: शादी के कुछ ही महीनों बाद चरित्र शंका में पति ने ली पत्नी की जान, 48 घंटे में पुलिस ने बेनकाब किया साजिश का जाल
    • सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
    • विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र- ‘सेवा सेतु’ ने आसान किया ग्रामीणों का काम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत
    बिलासपुर

    ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 7, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कच्चे और असुरक्षित भवन से पक्के आंगनबाड़ी केंद्र तक का सफर

    19 परिवारों को सीधा लाभ और 453 मानव-दिवस का रोजगार

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। ग्रामीण रोजगार योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऐसी सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण का माध्यम बन रही है, जो गांव के सामाजिक विकास को लंबे समय तक नई दिशा देती हैं। लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत मनोहरपुर में ग्रामीण रोजगार योजना एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से निर्मित आंगनबाड़ी भवन इसका जीवंत उदाहरण है। कभी छोटे और असुरक्षित कच्चे मकान में संचालित होने वाला आंगनबाड़ी केंद्र अब पक्के, सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन में संचालित हो रहा है।
    मनोहरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए उपयुक्त भवन नहीं होने से बच्चों और माताओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गर्मी और बारिश के मौसम में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण था। वहीं पोषण सामग्री, दवाइयों, खिलौनों एवं शिक्षण सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम सभा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा गया और इसे ग्राम पंचायत की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया गया।
    11.69 लाख की लागत से बना सुविधायुक्त भवन
    ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद तकनीकी प्राक्कलन तैयार कर कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। 13 नवंबर 2024 को 11.69 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई, जिसमें ग्रामीण रोजगार योजना से 08 लाख रुपये तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से 3.69 लाख रुपये का अभिसरण शामिल था। कार्य की शुरुआत 05 अगस्त 2025 को हुई और 09 मार्च 2026 को आंगनबाड़ी भवन निर्माण पूर्ण हुआ। भवन में बच्चों के अनुकूल शौचालय, सुरक्षित पेयजल, रसोईघर, खेल के लिए स्थान तथा पोषाहार, दवाइयों, खिलौनों और पुस्तकों के सुरक्षित भंडारण के लिए स्टोर रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को 453 मानव-दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ। इस प्रकार यह परिसंपत्ति गांव के लिए रोजगार और विकास दोनों का माध्यम बनी।
    बच्चों की उपस्थिति बढ़ी, माताओं को मिली राहत
    नए भवन के निर्माण के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार बच्चों की दैनिक औसत उपस्थिति 30-40 प्रतिशत से बढ़कर 85 प्रतिशत से अधिक हुई है। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण गतिविधियों के लिए भी बेहतर वातावरण मिला है। नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच में भी सुधार दर्ज किया गया है। सुरक्षित आंगनबाड़ी केंद्र का सकारात्मक प्रभाव महिलाओं के जीवन पर भी पड़ा है। माताएं अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में छोड़कर कृषि कार्य, मजदूरी और स्व-सहायता समूह की गतिविधियों में अधिक सहजता से भाग ले पा रही हैं। इससे परिवारों की आजीविका गतिविधियों को भी संबल मिला है।
    गांव का विकास केंद्र बना आंगनबाड़ी भवन
    आज यह भवन केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का केंद्र नहीं, बल्कि गांव में स्वास्थ्य जागरूकता बैठकों और सामाजिक गतिविधियों के आयोजन का महत्वपूर्ण स्थल भी बन गया है। 19 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं, जिनमें 03 अनुसूचित जनजाति परिवार शामिल हैं। सरपंच श्रीमती दुर्गा उत्तम साहू ने बताया कि “ ग्रामीण रोजगार योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयास से हमारे गांव को स्थायी और सुंदर आंगनबाड़ी भवन की सौगात मिली है। अब बच्चों को सुरक्षित वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा मिल रही है।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बिहान से मिली नई राह, स्वरोजगार से लखपति बनीं ज्योति दीदी

    September 7, 2026

    स्वच्छता में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: मुंगेली स्वामी आत्मानंद स्कूल का औचक निरीक्षण, प्राचार्य को व्यवस्था सुधारने की दी कड़ी चेतावनी

    September 7, 2026

    मुंगेली जिला जेल का उच्चस्तरीय संयुक्त निरीक्षण: सुविधाओं, विधिक सहायता और शिकायतों की हुई व्यापक समीक्षा

    September 7, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    बिलासपुर

    बिहान से मिली नई राह, स्वरोजगार से लखपति बनीं ज्योति दीदी

    By Khabar WorldSeptember 7, 20260

    मुर्गी-बत्तख और बटेर पालन ने संवारी आजीविका खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम…

    स्वच्छता में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: मुंगेली स्वामी आत्मानंद स्कूल का औचक निरीक्षण, प्राचार्य को व्यवस्था सुधारने की दी कड़ी चेतावनी

    September 7, 2026

    मुंगेली जिला जेल का उच्चस्तरीय संयुक्त निरीक्षण: सुविधाओं, विधिक सहायता और शिकायतों की हुई व्यापक समीक्षा

    September 7, 2026

    ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बिहान से मिली नई राह, स्वरोजगार से लखपति बनीं ज्योति दीदी

    September 7, 2026

    स्वच्छता में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: मुंगेली स्वामी आत्मानंद स्कूल का औचक निरीक्षण, प्राचार्य को व्यवस्था सुधारने की दी कड़ी चेतावनी

    September 7, 2026

    मुंगेली जिला जेल का उच्चस्तरीय संयुक्त निरीक्षण: सुविधाओं, विधिक सहायता और शिकायतों की हुई व्यापक समीक्षा

    September 7, 2026

    ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत

    September 7, 2026

    बेमेतरा राजस्व विभाग में 11 कर्मचारियों की पदोन्नति: 4 भृत्य बने सहायक ग्रेड-03, 7 को मिला सहायक ग्रेड-02 का प्रभार

    September 7, 2026

    संदेह में उजड़ा संसार: शादी के कुछ ही महीनों बाद चरित्र शंका में पति ने ली पत्नी की जान, 48 घंटे में पुलिस ने बेनकाब किया साजिश का जाल

    September 7, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.