Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कांकेर में 70 करोड़ रुपये का विशाल निवेश घोटाला: डेढ़ साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 500 लोगों को ठगा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    शोभायात्रा मटका फोड़ में उमड़े यदुवंशी, कृष्णमय हुआ शहर

    September 6, 2026

    भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कांकेर में 70 करोड़ रुपये का विशाल निवेश घोटाला: डेढ़ साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 500 लोगों को ठगा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • शोभायात्रा मटका फोड़ में उमड़े यदुवंशी, कृष्णमय हुआ शहर
    • भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
    • पक्के आवास से बदली इंद्रासो की जिंदगी, अब बारिश में नहीं टपकता घर
    • जी-राम-जी योजना से ग्राम सपना में आजीविका डबरी बनी किसान की बहुउपयोगी परिसंपत्ति
    • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर महामंथन: दुर्ग संभाग से ज़मीनी संवाद की शुरुआत
    • बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जी-राम-जी योजना से ग्राम सपना में आजीविका डबरी बनी किसान की बहुउपयोगी परिसंपत्ति
    सरगुजा

    जी-राम-जी योजना से ग्राम सपना में आजीविका डबरी बनी किसान की बहुउपयोगी परिसंपत्ति

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 6, 2026Updated:September 6, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंचाई के साथ मछली पालन और 50-60 डिसमिल में सेमी की खेती से बढ़ेगी किसान की आय

    किसान जयलाल ने कहा- “आजीविका डबरी के लिए विष्णु भैया को धन्यवाद”

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब गांवों में दिखाई देने लगा है। विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरी किसानों के लिए सिंचाई, खेती और मछली पालन जैसी गतिविधियों को एक साथ आगे बढ़ाने का आधार बन रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सपना के किसान जयलाल के लिए यह डबरी ऐसी ही बहुउपयोगी परिसंपत्ति बनकर सामने आई है।
    किसान जयलाल ने बताया कि जी-राम-जी योजना के तहत उनके लिए आजीविका डबरी का निर्माण कराया गया है। बारिश के दौरान इसमें पानी एकत्र हो जाता है, जो लंबे समय तक उपलब्ध रहता है। आवश्यकता के अनुसार इसी पानी का उपयोग खेतों में सिंचाई के लिए किया जा रहा है। डबरी बनने से खेती के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर पहले जैसी परेशानी नहीं रही और फसलों की सिंचाई करना आसान हुआ है।
    सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़े आजीविका के अवसर
    जयलाल ने बताया कि आजीविका डबरी का उपयोग केवल सिंचाई तक सीमित नहीं है। उन्होंने डबरी में मछली पालन भी शुरू किया है। इसके साथ ही लगभग 50-60 डिसमिल भूमि में सेमी की खेती कर रहे हैं। इस प्रकार एक ही जल संरचना उनके लिए खेती की सिंचाई के साथ अतिरिक्त आय का साधन भी बन गई है।
    उन्होंने बताया कि पहले खेती के लिए पानी की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण था। बारिश के पानी को संरक्षित करने की सुविधा नहीं होने के कारण उपलब्ध जल का पूरा उपयोग नहीं हो पाता था। अब डबरी में संग्रहित पानी को जरूरत के समय खेतों तक पहुंचाकर सिंचाई की जा रही है। इससे खेती को नियमितता मिली है और मछली पालन के माध्यम से आय का अतिरिक्त जरिया भी विकसित हुआ है।
    पानी का संरक्षण, खेती को संबल और आय में बढ़ोतरी
    आजीविका डबरी ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को आजीविका से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रही है। वर्षा जल को स्थानीय स्तर पर संरक्षित करने से जहां किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है, वहीं उसी जल संरचना का उपयोग मछली पालन जैसी गतिविधियों के लिए भी किया जा रहा है।
    ग्राम सपना के किसान जयलाल का अनुभव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। डबरी के माध्यम से उन्हें खेती के लिए पानी की उपलब्धता के साथ अतिरिक्त आय का अवसर मिला है। इससे ग्रामीण परिसंपत्तियों के बहुउपयोग और स्थानीय स्तर पर आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में योजनाओं की उपयोगिता सामने आती है।
    आजीविका डबरी से मिली सुविधा पर खुशी जाहिर करते हुए किसान जयलाल ने कहा, “डबरी बनने से सिंचाई की सुविधा हो गई है। खेती-बाड़ी करने में अब परेशानी नहीं होती। डबरी के पानी से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं और मछली पालन भी कर रहे हैं।” उन्होंने आजीविका डबरी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबरी से उन्हें खेती के लिए पानी मिला है और इसके माध्यम से वे खेती-बाड़ी के साथ मछली पालन कर अपनी आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “इसके लिए विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद।”
    जी-राम-जी योजना के माध्यम से निर्मित आजीविका डबरी जल संरक्षण को ग्रामीण आजीविका से जोड़ने का प्रभावी उदाहरण बन रही है। ग्राम सपना में किसान जयलाल के लिए यह डबरी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ खेती, सिंचाई और मछली पालन के जरिए आय के नए अवसरों का आधार बनी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पक्के आवास से बदली इंद्रासो की जिंदगी, अब बारिश में नहीं टपकता घर

    September 6, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित

    September 5, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    बस्तर

    कांकेर में 70 करोड़ रुपये का विशाल निवेश घोटाला: डेढ़ साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 500 लोगों को ठगा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By Khabar WorldSeptember 6, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का…

    शोभायात्रा मटका फोड़ में उमड़े यदुवंशी, कृष्णमय हुआ शहर

    September 6, 2026

    भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

    September 6, 2026

    पक्के आवास से बदली इंद्रासो की जिंदगी, अब बारिश में नहीं टपकता घर

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    कांकेर में 70 करोड़ रुपये का विशाल निवेश घोटाला: डेढ़ साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 500 लोगों को ठगा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    शोभायात्रा मटका फोड़ में उमड़े यदुवंशी, कृष्णमय हुआ शहर

    September 6, 2026

    भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

    September 6, 2026

    पक्के आवास से बदली इंद्रासो की जिंदगी, अब बारिश में नहीं टपकता घर

    September 6, 2026

    जी-राम-जी योजना से ग्राम सपना में आजीविका डबरी बनी किसान की बहुउपयोगी परिसंपत्ति

    September 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर महामंथन: दुर्ग संभाग से ज़मीनी संवाद की शुरुआत

    September 6, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.