खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब पीने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। नशे में धुत पति ने पत्नी से विवाद के बाद उसके सिर पर हथौड़े से एक के बाद एक कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमुंडी का है।
पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर की रात 36 वर्षीय चम्मन लाल साहू शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था। पत्नी किरण साहू ने जब उसे शराब पीने से मना किया, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे का हथौड़ा उठाया और पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी मगरलोड पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया, जहां महिला का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही के निर्देश पर मगरलोड पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका नक्शा तैयार किया और परिजनों व गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी चम्मन लाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान मिले मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे का हथौड़ा बरामद कर जब्त कर लिया। इसके साथ ही घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य भी पुलिस ने जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपी चम्मन लाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


