Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी

    September 2, 2026

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव को लेकर कसी कमर: सुरक्षा, यातायात और विसर्जन के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी
    • रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव को लेकर कसी कमर: सुरक्षा, यातायात और विसर्जन के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन
    • गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन
    • माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक: छत्तीसगढ़ का नया औद्योगिक मॉडल, रु. 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से बदलेगी अर्थव्यवस्था
    • महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान
    • दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ का बड़ा धमाका: ‘चेन्नई रोड शो’ से B2B साझेदारी और निवेश को मिली नई दिशा
    • मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: राजेश अग्रवाल
    • महासमुंद में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से मुंगेली लाया जा रहा ₹8.41 लाख का गांजा जब्त; महिला तस्कर गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » महासमुंद में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से मुंगेली लाया जा रहा ₹8.41 लाख का गांजा जब्त; महिला तस्कर गिरफ्तार
    रायपुर

    महासमुंद में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से मुंगेली लाया जा रहा ₹8.41 लाख का गांजा जब्त; महिला तस्कर गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 2, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनएच-353 स्थित सुवरमाल चौक के पास बस का इंतजार कर रही एक महिला और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। उनके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर 16 किलो 820 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 8 लाख 41 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
    कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 8 लाख 61 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा जिले में गांजा तस्करी, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जिले में लगातार संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। इसी दौरान थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी को लेकर सटीक सूचना मिली।
    मुखबिर ने पुलिस को बताया कि एनएच-353 पर सुवरमाल चौक के पास एक महिला और पुरुष बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस ने तत्काल टीम तैयार की और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मौके पर संदिग्ध महिला और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कामिनी खाण्डे, उम्र 20 वर्ष, निवासी हरदी, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर बताया। उसके साथ मौजूद युवक के विधि से संघर्षरत बालक होने की जानकारी सामने आई।
    बैग से मिला 16 किलो से ज्यादा गांजा पुलिस ने दोनों के पास मौजूद बैग की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 16.820 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 8 लाख 41 हजार रुपये आंकी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा एम. रामपुर, उड़ीसा से लेकर पथरिया, जिला मुंगेली ले जाया जा रहा था। वहां गांजे को खपाने की योजना थी। पुलिस की सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण तस्करी की यह कोशिश नाकाम हो गई।
    गांजे के साथ पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। दोनों मोबाइल की कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह गांजा और मोबाइल फोन सहित पुलिस ने कुल 8 लाख 61 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। महिला आरोपी के खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 141/2026 दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ धारा 20(B)(II)(B) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। महिला आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं उसके साथ मिले विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे पथरिया में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जांच में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। महासमुंद पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन निश्चय के तहत जिले में मादक पदार्थों के स्रोत से लेकर उनके गंतव्य तक की जानकारी जुटाने और तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कोमाखान पुलिस की इस कार्रवाई से उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा पहुंचाने की एक और कोशिश विफल हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव को लेकर कसी कमर: सुरक्षा, यातायात और विसर्जन के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक: छत्तीसगढ़ का नया औद्योगिक मॉडल, रु. 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से बदलेगी अर्थव्यवस्था

    September 2, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    बिलासपुर

    सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी

    By Khabar WorldSeptember 2, 20263

    दाऊकापा के सांवरा मोहल्ले में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित; डॉ. मनीष बंजारा ने दी जीवनरक्षक…

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव को लेकर कसी कमर: सुरक्षा, यातायात और विसर्जन के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक: छत्तीसगढ़ का नया औद्योगिक मॉडल, रु. 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से बदलेगी अर्थव्यवस्था

    September 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी

    September 2, 2026

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव को लेकर कसी कमर: सुरक्षा, यातायात और विसर्जन के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक: छत्तीसगढ़ का नया औद्योगिक मॉडल, रु. 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से बदलेगी अर्थव्यवस्था

    September 2, 2026

    महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

    September 2, 2026

    दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ का बड़ा धमाका: ‘चेन्नई रोड शो’ से B2B साझेदारी और निवेश को मिली नई दिशा

    September 2, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.