खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बदमाशों के हौसंले बुलंद है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर में गौसिया मस्जिद के पास रविवार रात युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घनी आबादी वाले इलाके में वारदात से हड़कंप मच गया। दो अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना अश्वनी नगर इलाके के गौसिया मस्जिद के पास की है। दो अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान युवक ने बचने के लिए एक्टिवा से भागने का प्रयास किया। स्कूटी नाली में फंसने के बाद युवक सड़क पर गिर गया, पीछा कर रहे बदमाशों ने फिर ताबड़तोड़ वार कर दिया। मृतक की पहचान डंगनिया निवासी 22 वर्षीय अहमद खान के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लहूलुहान युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या का मामला दर्ज कर फरार अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल हत्या की पीछे पुरानी रंजिश थी या कुछ और वजह, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Trending
- कजरी तीज 2026: देश भर में भक्ति और आस्था का उल्लास, पढ़ें सवा किलो सत्तू और निश्छल भक्ति की अमर व्रत कथा
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: रविवार की रेस में ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ और ‘इरुमुडी’ ने भी दिखाया दम
- बारिश के मौसम में त्वचा की जलन और फोड़े-फुंसियों से हैं परेशान? जानें एलोवेरा इस्तेमाल का सही तरीका और बचाव के टिप्स
- छत्तीसगढ़ में 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर सहित 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
- रायपुर में खूनी संडे: अश्वनी नगर में 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, इलाके में दहशत
- छत्तीसगढ़ का झीरम घाटी कांड: 101 गवाहों और 100 आरोपियों के बयान दर्ज होने के बाद आज NIA कोर्ट सुनाएगा ऐतिहासिक फैसला
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज BJP किसान मोर्चा की बैठक में होंगे शामिल
- छत्तीसगढ़ में ‘जल-जंगल-जमीन’ की जंग: राहुल गांधी की मौजूदगी में बस्तर से महाआंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस


