खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए जिले के विकास की प्राथमिकताओं एवं प्रशासन की आगामी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि जिले में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़कों की स्थिति में सुधार, मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार के अवसरों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कलेक्टर ने जिले के एटीआर (अचानकमार टाइगर रिजर्व) क्षेत्र में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और वन संपदा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एटीआर क्षेत्र को कान्हा-किसली की तर्ज पर आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। पर्यटन विकास के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय युवाओं एवं समुदाय को पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने ही गांव-क्षेत्र में आजीविका के नए साधन मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले के विकास के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाओं, सुगम आवागमन, पर्यटन संभावनाओं के विस्तार और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन और मीडिया के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय को भी महत्वपूर्ण बताया। बैठक में संबंधित अधिकारी और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Trending
- झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट के संभावित फैसले से पहले टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, सुरक्षा में चूक और जवाबदेही तय करने पर दिया जोर
- राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात
- चाय की चुस्की ने बचाई पांच दोस्तों की जान, नेपाल बाढ़ में बाल-बाल बचे रायपुर के यात्री
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू, 55 हजार से ज्यादा खसरों का होगा डिजिटल रिकॉर्ड
- बेहतर सड़क, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति: कलेक्टर
- नेपाल बाढ़ त्रासदी: 288 से अधिक भारतीयों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताई चिंता
- रायपुर में सुर, ताल और परंपरा का अनोखा संगम: संस्कृति विभाग 1 से 3 सितंबर तक आयोजित करेगा ‘रंग तरंग’
- इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक-‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश


