खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चुनावी तैयारियों को धार देने कांग्रेस अब संगठन के जमीनी स्तर को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में 30 अगस्त यानी आज से बस्तर संभाग में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। संगठन सृजन अभियान के तहत होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन संचालन, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण सत्र 1 सितंबर तक चलेगा। पार्टी ने इसके लिए दिल्ली से विषय विशेषज्ञों को बुलाने के साथ प्रदेश के वरिष्ठ और संबंधित विषयों के जानकार नेताओं को भी जिम्मेदारी दी है
। प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी ब्लॉक अध्यक्षों से संवाद कर संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि चुनाव से पहले जिला स्तर के साथ ब्लॉक स्तर के संगठन को भी सक्रिय करना जरूरी है, ताकि पार्टी की गतिविधियां जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंच सकें।
बस्तर के बाद दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग में भी इसी तरह के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। पार्टी की योजना सितंबर में सभी संभागों के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण पूरा करने की है। इन शिविरों के जरिए संगठन में बेहतर तालमेल और ब्लॉक कमेटियों की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।
Trending
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त


