खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों और वहां नियमों के पालन की जांच के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित 30 स्पा सेंटरों की एक साथ जांच की गई। इसके लिए पुलिस की 15 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में कई बिंदुओं पर जांच की। ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरों की उपलब्धता और उनकी रिकॉर्डिंग क्षमता की जांच की गई। इसके अलावा सेंटर संचालकों, मैनेजरों और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज भी देखे गए।
पुलिस ने कर्मचारियों की आयु संबंधी दस्तावेज और स्टाफ रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी पड़ताल की। जांच का उद्देश्य यह देखना था कि स्पा सेंटर निर्धारित नियमों और आवश्यक प्रक्रियाओं के तहत संचालित हो रहे हैं या नहीं।
पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में किसी तरह की प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि की भी जांच की। इसके साथ ही परिसर की व्यवस्था, लीज और किराए से संबंधित दस्तावेज, स्वामित्व संबंधी कागजात तथा सेंटर संचालन के लिए आवश्यक अन्य अनुमतियों को भी जांच के दायरे में रखा गया।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। इनमें थाना डीडी नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित एलिना स्पा सेंटर और थाना पंडरी क्षेत्र के अंबुजा मॉल में संचालित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं। इन दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में संचालित स्पा सेंटरों की जांच और निगरानी लगातार जारी रहेगी। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान यदि किसी सेंटर में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नरेट का यह अभियान शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों, दस्तावेजों और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, शहर के स्पा सेंटरों की सघन जांच के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तीनों जोन में की गई। जांच के लिए गठित पुलिस टीमों का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा ने किया।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन
- बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: BGL लॉन्चर और भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ माओवादी सहयोगी गिरफ्तार
- रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: 15 टीमों की रेड में 30 ठिकाने खंगाले, 2 सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- महतारी वंदन योजना से सीमा को मिला आर्थिक संबल, बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
- अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए बड़ी राहत, दो माह में 6 हजार से अधिक मरीजों ने कराया जांच
- बहनों का मान, ‘विष्णु भैया’ का सम्मान, महिला सशक्तिकरण से छत्तीसगढ़ महान


