खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश में बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का करंट इंचार्ज नियुक्त किया है। अब वे यूपी में कांग्रेस की चुनावी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय में अहम भूमिका निभाएंगे।
कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने 27 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश में आयुष पांडेय के साथ AICC के नेशनल कन्वीनर प्रणव वच्छराजानी को भी उत्तर प्रदेश में चुनाव संबंधी सोशल मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई है।



