खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली की 47 छात्राओं के दो दिन में अचानक बीमार होने से हड़कंप मच गया है। छात्राओं को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद उपचार के लिए दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से एक छात्रा को सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद कुछ छात्राएं स्वस्थ होकर पोटाकेबिन वापस लौट चुकी हैं, जबकि 23 छात्राओं का दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। वहीं, एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि पोटाकेबिन पोलमपल्ली में करीब 350 छात्राएं अध्ययनरत हैं। लगातार छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद संस्थान की भोजन, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल छात्राओं के बीमार पड़ने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Trending
- छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया कैंपेन करेंगे कोऑर्डिनेट
- सुकमा के पोलमपल्ली पोटाकेबिन में भोजन-पानी के संदिग्ध दूषण से 47 छात्राएं बीमार: 23 अस्पताल में भर्ती, 1 की हालत गंभीर
- कांकेर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: मोरखण्डी के जंगलों से नक्सल डंप ध्वस्त, 3.5 किग्रा दुर्लभ पैंगोलिन शल्क और सामग्री बरामद
- बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू: सिटी कोतवाली क्षेत्र में 4 से अधिक लोगों के जुटने और हथियारों पर सख्त पाबंदी
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: विधानसभा थाने का वाटर कूलर बना ‘डेथ ट्रैप’, पानी पीने गए 32 वर्षीय युवक की मौत; बचाने दौड़ा आरक्षक भी झुलसा
- बिलासपुर संभाग में पहली डिजिटल शुरुआत: मुंगेली के थानों में ई-मालखाना सिस्टम लागू, बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की ट्रैकिंग
- नेपाल आपदा में फंसीं बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी: राहत व समन्वय प्रयासों के बीच मिली लोकेशन की ताजा अपडेट
- सितंबर 2026 धार्मिक कैलेंडर: कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर पितृ पक्ष तक, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार


