खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नक्सल प्रभावित थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सल डम्प से वन्य जीव पैंगोलिन के शल्क (छाल) समेत नक्सली सामग्री बरामद की गई है। बरामद पैंगोलिन शल्क का वजन करीब 3.5 किलोग्राम बताया गया है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखे गए नक्सल डम्प का पता चला।
सुरक्षा बलों ने मौके से एक स्टील टिफिन बरामद किया, जिसमें वन्य जीव पैंगोलिन का शल्क लगभग 3.5 किलोग्राम भरा हुआ था। इसके अलावा अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से थाना छोटेबेठिया लाकर विधिवत कार्रवाई की गई।
पैंगोलिन के शल्क मिलने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। मामले में वन विभाग और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। सुरक्षा बल यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि पैंगोलिन शल्क को नक्सलियों ने किस उद्देश्य से रखा था और इसके पीछे किसी तस्करी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।
कांकेर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया कैंपेन करेंगे कोऑर्डिनेट
- सुकमा के पोलमपल्ली पोटाकेबिन में भोजन-पानी के संदिग्ध दूषण से 47 छात्राएं बीमार: 23 अस्पताल में भर्ती, 1 की हालत गंभीर
- कांकेर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: मोरखण्डी के जंगलों से नक्सल डंप ध्वस्त, 3.5 किग्रा दुर्लभ पैंगोलिन शल्क और सामग्री बरामद
- बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू: सिटी कोतवाली क्षेत्र में 4 से अधिक लोगों के जुटने और हथियारों पर सख्त पाबंदी
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: विधानसभा थाने का वाटर कूलर बना ‘डेथ ट्रैप’, पानी पीने गए 32 वर्षीय युवक की मौत; बचाने दौड़ा आरक्षक भी झुलसा
- बिलासपुर संभाग में पहली डिजिटल शुरुआत: मुंगेली के थानों में ई-मालखाना सिस्टम लागू, बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की ट्रैकिंग
- नेपाल आपदा में फंसीं बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी: राहत व समन्वय प्रयासों के बीच मिली लोकेशन की ताजा अपडेट
- सितंबर 2026 धार्मिक कैलेंडर: कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर पितृ पक्ष तक, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार


