खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। ओडिसा से मध्य प्रदेश अवैध गांजा ले जा रहे तस्करों पर कोमाखान पुलिस ने कार्रवाई की है। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने ग्राम घोयनाबाहरा नाके के पास बाइक सवार दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी रिश्ते में बाप-बेटे हैं, जो टिटलागढ़ (ओडिशा) से गांजा खरीदकर बालाघाट (मध्य प्रदेश) में खपाने की फिराक में थे।
पुलिस जिले में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान सूचना मिली कि स्प्लेंडर बाइक एमपी 50 जेई 7254 पर दो व्यक्ति ओडिसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर पूछताछ की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.920 किलो ₹4 लाख 46 हजार रुपए का गांजा, वाहन स्प्लेंडर बाइक ₹60,000 रुपये, 2 नग मोबाइल फोन कीमत ₹18,000 रुपये, कुल ₹5 लाख 24 हजार रुपये जब्त किया है। आरोपी अर्जुन पटले पिता महदू लाल पटले, (52), हिमांशु पटले पिता अर्जुन पटले, (19),दोनो निवासी वार्ड 14 ग्राम कोसमी, बालाघाट, म.प्र.) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के बैग से गांजा बरामद कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
Trending
- नेपाल आपदा में फंसीं बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी: राहत व समन्वय प्रयासों के बीच मिली लोकेशन की ताजा अपडेट
- सितंबर 2026 धार्मिक कैलेंडर: कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर पितृ पक्ष तक, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
- इतिहास दोहराया: ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराया
- बदलते मौसम में गला और सांस की नली दे रही है चेतावनी? डाइट में तुरंत शामिल करें ये 6 इम्युनिटी-बूस्टर सब्जियां
- अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार: ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा ₹5.24 लाख का माल जब्त, बाप-बेटा गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर समेत मध्य और उत्तर इलाकों में यलो अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल
- पारिवारिक कलह में बड़े भाई की हत्या: बिलासपुर के हरदीकला टोना में नशे की हालत में छोटे भाई ने सब्बल से ली जान
- सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की हिंसा: बिलासपुर के खपरगंज में आधी रात पथराव, टीआई समेत कई पुलिसकर्मी और युवक घायल


