खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। हालात संभालने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें टीआई समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। तारबाहर थाने के टीआई समेत कुछ पुलिसकर्मियों और युवकों को चोटें आई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का है।
विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर विधायक सुशांत शुक्ला के अलावा स्थानीय नागरिक थाने पहुंचे, पुलिस और प्रशासन के साथ बैठककर युवकों को समझाइश देकर माहौल को नियंत्रित किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते इलाके का माहौल गरमा गया। पथराव के दौरान तारबाहर टीआई रविशंकर तिवारी के सिर में चोटे आई, वहीं 3 लड़कों से चाकूबाजी कर घायल कर दिया गया है। पथराव के दौरान कई लोगो को चोटें आई है। भीड़ को तीतर बितर करने पुलिस ने कई बार बल का प्रयोग किया। आँसू गैस के गोले छोड़े और युवकों को खदेड़ा।
इस दौरान कोतवाली थाने में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़को पर युवकों की भीड़ नारेबाजी करने लगी। पथराव के बाद देर रात तक माहौल गरमाया रहा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Trending
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल


