खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। बस्तर जिले के ग्राम मुंडापाल निवासी बसंती कश्यप भी ऐसी ही हितग्राही हैं, जिन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार की जरूरतें पूरी होने के साथ जीवन में खुशहाली आई है।
बसंती कश्यप ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। इन योजनाओं के माध्यम से मिली सहायता ने उनके परिवार को अलग-अलग जरूरतों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक आशियाना मिला है, वहीं उज्ज्वला योजना से रसोई के काम में सुविधा हुई है। किसान सम्मान निधि की सहायता राशि खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों में उपयोगी साबित हो रही है।
बसंती बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। नियमित आर्थिक सहयोग से परिवार के खर्चों को व्यवस्थित करने में सुविधा होती है और महिलाओं को अपने निर्णयों में आर्थिक संबल भी मिलता है।
योजनाओं का लाभ मिलने पर राज्य सरकार के प्रति जताई कृतज्ञता
बसंती कश्यप ने विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी पहल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं ग्रामीण परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है।
रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की राशि, बताया बहनों के लिए स्नेह
रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की सहायता राशि मिलने पर बसंती कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस अवसर पर महिलाओं को सहायता राशि प्रदान किया जाना उनके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बहनों के प्रति अपार स्नेह और सम्मान का प्रतीक है।
Trending
- रायपुर में कल सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त शेड्यूल: ‘सेवा संकल्प उत्सव’ और राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में होंगे शामिल
- महिला से छेड़खानी और मारपीट के मामले में ग्राम ओंगना के सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए
- विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’
- सरकारी योजनाओं से बदला बस्तर के मुंडापाल गांव का परिदृश्य: चार प्रमुख योजनाओं के समन्वय से संवरा बसंती कश्यप का परिवार
- राज्यपाल रमेन डेका को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने बांधी राखी
- छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 166% बारिश के साथ शीर्ष पर
- पिथौरा से राष्ट्रपति भवन: 4 नन्हे बच्चों ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बांधी राखी और कहा- ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
- महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की ताकत, बचत से खरीदी सिलाई मशीन


