खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। 22वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF गोर्ना बीजापुर में रक्षाबंधन का पर्व बालिका बालगृह छात्रावास की छात्राओं के साथ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने बालिका छात्रावास पहुंचकर छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया।वहीं अधिकारियों एवं जवानों ने भी छात्राओं को मिठाई एवं उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान छात्रावास की सभी बच्चियां काफी उत्साहित नजर आईं।रक्षाबंधन के इस आयोजन से आपसी स्नेह, भाईचारे और सामाजिक जुड़ाव की भावना और मजबूत हुई। कार्यक्रम ने सुरक्षा बलों और स्थानीय बच्चों के बीच आत्मीय संबंधों को भी और प्रगाढ़ किया।
Trending
- लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका
- अंतिम सांस तक संघर्ष की सीख देता है खेल: कुलपति प्रो. मनोज दयाल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना हो रहा साकार
- राखी के धागे में विष्णु भैया का साथ, महतारी वंदन की राशि से कुसुम की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी
- ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता
- नेपाल में बाढ़ के बीच शर्मनाक हरकत, नदी में बहकर आया बैंक का सेफ तोड़कर निकाले लाखों रुपये; 29 गिरफ्तार
- महतारी वंदन बना रंभा बाई का सहारा, स्वास्थ्य जांच से लेकर आने-जाने तक की जरूरतें हो रहीं पूरी
- शनिवार बना सीखने-खेलने और सृजन का दिन, बैगलेस डे पर स्कूलों में दिखी नई रौनक


