खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलाइंस एयर (Alliance Air) की फ्लाइट का दोपहर को लैंडिंग के दौरान एक पहिया बुरी तरह से फट गया। घटना से विमान सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। राहत की बात रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एलाइंस एयर की विमान ने सुबह करीब 10.55 बजे उड़ान भरी थी। 2:35 घंटे के सफर के बाद जब बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने वाली थी, तभी दुर्घटना हुई। विमान का दाएं ओर का पहिया फट गया। बताया जा रहा है कि पहिए में आग लगी गई थी। इसके बाद विमान काफी दूर तक घसीटता चला गया। किसी तरह पायलट ने स्थिति को नियंत्रित किया और 60 यात्रियों की बाल-बाल जान बची।
विमान में कुल 60 यात्री सवार थे। घटना के दौरान अचानक यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात है कि विमान में सवार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Trending
- कांकेर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को रफ्तार देने जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन
- रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र
- जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के समय एलायंस एयर का टायर फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कुकुरहट्टा की तस्वीर
- रक्षाबंधन के पूर्व जिला कोषालय ने किया प्रस्तुत वेतन देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी
- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
- संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न


