खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 2000 करोड़ों से अधिक बजट वाले नगर निगम रायपुर में 4 साल के मासूम की नाले में गिरने से मौत हो गई। गली में खेलने के दौरान वह अचानक नाले में गिर गया और करीब 500 मीटर दूर पुलिस के पास बहते हुए चला गया। घटना के दौरान बड़ी बहन से पास के दुकानदार को मदद के लिए बुलाने के बजाए अपनी मां को बुलाने चली गई। नाले से निकाले जाने के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर की है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गली में चार साल का काव्यांश साहू 4-5 बच्चों के साथ खेल रहा था। बारिश के कारण गली में पानी भर गया था। खेलते-खेलते मासूम अचानक नाली में जा गिरा। बहते-बहते वह 500 मीटर दूर जा पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान मृतक की बड़ी बहन वहां मौजूद थी, लेकिन वह पास के दुकानदार से मदद मांग के बजाए, अपनी मां को बुलाने के लिए चली गई।
बताया जा रहा है कि तीन फीट गहरे नाले से उसे बाहर निकाला गया। गंभीर महालत में मेडिशाइन अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करता। अगर वह घटना के बाद पास के किराना दुकानदार को जानकारी देती तो शायद मासूम की जान बच सकती थी।
इसी महीने काव्यांश का जन्मदिन था। उसके पिता खिलेश साहू मिस्त्री हैं और काम के सिलसिले में लखनऊ गए हुए हैं। रायपुर में वह अपनी मां किरण साहू और बड़ी बहन वर्षा साहू के साथ रहता था।
Trending
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान


