खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। एक तरफ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। यह घटना बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है, जहां बेटे ने अपनी मां के अधिक शराब पीने से नाराज होकर घर में रखे पीढ़ा से वार कर उसकी जान ले ली।
मृतका की पहचान सुशिला बाई गावड़े (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोप में बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, सुशिला बाई के अधिक शराब पीने को लेकर उसका बेटा लिकेश नाराज रहता था। इसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसने घर में रखे पीढ़ा से अपनी मां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
एडिशनल एसपी बालोद चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में बेटे ने अपनी मां की अधिक शराब पीने की बात को लेकर हत्या कर दी। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


