खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 शुक्रवार को अपने तीसरे और अंतिम पड़ाव पर पहुंची। बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन परिसर से शुरू हुई तिरंगा बाइक रैली कर्रेगुट्टा पहुंची, जहां तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश दिया गया।यात्रा में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित बड़ी संख्या में बाइकर्स, युवा और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बाइकर्स ने पूरे मार्ग में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
स्कूली बच्चों से लेकर व्यापारियों और पत्रकारों ने किया स्वागत
बीजापुर जिला मुख्यालय में बस्तर तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली का स्वागत किया। व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों , आम नागरिकों सहित जिला पत्रकार संघ बीजापुर के सदस्यों ने भी यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत कर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया।बीजापुर से कर्रेगुट्टा तक रास्ते में विभिन्न स्थानों पर आम ग्रामीण भी तिरंगा लेकर यात्रा के स्वागत के लिए आगे आए। ग्रामीणों की सहभागिता ने रैली को जनभागीदारी का स्वरूप दिया। जगह-जगह तिरंगे के साथ लोगों की मौजूदगी ने बस्तर में बदलते माहौल और राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह को प्रदर्शित किया।
तिरंगे के साथ शांति और विकास का संदेश
बस्तर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य तिरंगे को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ ही बस्तर में शांति, विकास, लोकतंत्र और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों, शहीदों और वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया गया।करेगुट्टा में तिरंगा फहराए जाने के साथ यह संदेश दिया गया कि बस्तर अब भय और हिंसा की छाया से आगे बढ़ते हुए शांति, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
हर घर तिरंगा, हर संस्थान में तिरंगा
बस्तर तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा और हर सरकारी संस्थान में तिरंगा फहराने का संदेश भी दिया गया। तीन दिनों तक बस्तर के अलग-अलग इलाकों से गुजरती बाइक रैली ने युवाओं, ग्रामीणों और आम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का काम किया।बीजापुर जिला मुख्यालय से लेकर कर्रेगुट्टा तक लोगों का उत्साह और जगह-जगह हुआ स्वागत इस यात्रा की खास पहचान बना। स्कूली बच्चों, व्यापारियों, पत्रकारों, युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को व्यापक जनसमर्थन दिया। तीन दिवसीय बस्तर तिरंगा यात्रा का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि बस्तर की पहचान अब शांति, विकास, लोकतंत्र, राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान से और मजबूत हो रही है।
Trending
- दुष्कर्म के अभियुक्त सब इंस्पेक्टर काे 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 15 हजार के अर्थदंड की मिली सजा
- सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
- नक्सलवाद के साए से बाहर आता चिंतागुफा: ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से सुकमा पुलिस बना रही विश्वास का नया ढांचा
- केंद्रीय जेल जगदलपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच कैदी की हुई रिहाई
- कोंडागांव के इरागांव में जंगल से गौहत्या के 6 आराेपित गिरफ्तार
- तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


