खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। न एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने झीरम घाटी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी वीर सपूतों और शहीदों का अपमान नहीं किया। झीरम घाटी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण थी, और भाजपा सरकार एवं संगठन ने हमेशा नक्सलियों की कड़ी भर्त्सना की है। मंत्री कश्यप ने कहा कि दीपक बैज भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं के बयानों का जवाब दें। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस नेताओं की ओर से नक्सलवाद को लेकर विवादित बयान सामने आते हैं या हिड़मा को ‘रोल मॉडल’ बताए जाने जैसी बातें कही जाती हैं, तब कांग्रेस नेतृत्व चुप्पी क्यों साध लेता है। उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी नीति करार दिया।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस एक ओर शहीदों के नाम पर राजनीति करती है, वहीं दूसरी ओर नक्सलियों के प्रति सहानुभूति वाले बयानों पर मौन रहती है। दीपक बैज को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि ऐसे बयानों का वे खुलकर विरोध क्यों नहीं करते। उन्हाेने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री लगातार दावा करते रहे कि उनके पास झीरम घटना से जुड़े पूरे साक्ष्य मौजूद हैं। प्रदेश में पांच वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही, फिर वे साक्ष्य सामने क्यों नहीं आए? यदि कांग्रेस के पास साक्ष्य थे तो उन्हें सार्वजनिक करने और उचित कार्रवाई करने से किसने रोका? मंत्री कश्यप ने कहा कि झीरम के शहीदों के नाम पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करना बंद करें। शहीदों का सम्मान हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं, बल्कि सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि देश अपने वीर सपूतों का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
Trending
- कनहर नदी में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत; नवरात्र मेले में गुब्बारे बेचने आया था परिवार
- रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया भव्य कन्या पूजन व भोज का आयोजन; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- 5.06 लाख रुपये की 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
- राजधानी रायपुर में दशहरा की भव्य तैयारियां: WRS मैदान में 101 फीट का रावण होगा दहन, सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम
- राजनांदगांव गोवंश हत्या मामला: नागपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, टिफिन IED और UBGL राउंड्स को किया निष्क्रिय
- पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
- टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार


