खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कारोबारी के यहां काम करने वाले कुछ लड़कों ने हिसाब-किताब में हेराफेरी की। इसके बाद कारोबारी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया, जिससे नाराज युवकों ने मालिक की पत्नी और उसके चचेरे भाई का प्राइवेट वीडियो दिखाकर पैसों की मांग करने लगे।
मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल युवकों ने काम के दौरान चुपके से देवर-भाभी के निजी पलों का वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, कारोबारी ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। कारोबार संभालने के लिए उसने पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को काम पर रखा था। बाद में हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने पर दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे दोनों नाराज हो गए और विवाद शुरू हो गया।
शिकायत के मुताबिक 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के भाई के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मालिक की पत्नी और उसके भाई के प्राइवेट मोमेंट का वीडियो दिखाया और बाद में उसे वायरल कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, देवर-भाभी के बीच निजी संबंधों के दौरान वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है। इसी प्राइवेट वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को अपमान और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
मामले की शिकायत मिलने पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महिला की गरिमा का अपमान करने, अश्लील हरकत करने और धमकी देने की धाराएं लगाई हैं। बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66ई, 67, 67बी तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके बाद मस्तूरी पुलिस की टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी।
पुलिस ने अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों आरोपी खपरी लिमतरा के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार की। तीनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Trending
- दुष्कर्म के अभियुक्त सब इंस्पेक्टर काे 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 15 हजार के अर्थदंड की मिली सजा
- सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
- नक्सलवाद के साए से बाहर आता चिंतागुफा: ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से सुकमा पुलिस बना रही विश्वास का नया ढांचा
- केंद्रीय जेल जगदलपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच कैदी की हुई रिहाई
- कोंडागांव के इरागांव में जंगल से गौहत्या के 6 आराेपित गिरफ्तार
- तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


