खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की जेलों में सजा काट रहे ऐसे कैदियों को रिहा किया जा रहा है, जिनका जेल में आचरण और व्यवहार अच्छा रहा है। प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 100 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
रायपुर सेंट्रल जेल से आज 9 कैदियों को रिहा किया गया। जेल से बाहर निकलते समय कैदियों के हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता की किताब नजर आई। रिहाई के बाद कैदियों ने नई शुरुआत के साथ समाज की मुख्यधारा में लौटने की उम्मीद जताई।
इन जेलों से रिहा होंगे कैदी
15 अगस्त से पहले प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 100 कैदियों को रिहा किया जाना है।
बिलासपुर सेंट्रल जेल – 48 कैदी
रायपुर सेंट्रल जेल – 20 कैदी
दुर्ग सेंट्रल जेल – 16 कैदी
अंबिकापुर सेंट्रल जेल – 8 कैदी
जगदलपुर सेंट्रल जेल – 9 कैदी
इनमें से रायपुर सेंट्रल जेल के 9 कैदियों की रिहाई आज हो चुकी है। बाकी कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया 15 अगस्त से पहले पूरी की
Trending
- चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल
- युवा अपने हौसलों को मजबूत कर लक्ष्य हासिल करें- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
- हज प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 23 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन – मिर्जा एजाज बेग
- रायपुर में स्मार्ट पुलिसिंग का नया अध्याय: कमिश्नरेट के सभी 21 थानों में लागू हुआ ‘e-मालखाना 2.0’
- अबुझमाड़ में विकास का नया दौर: ‘पीएम जनमन’ योजना से पगडंडियां बनीं पक्की सड़क
- तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
- नक्सलमुक्त झीरम तक निकली भाजयुमो की तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन


