खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रहा है। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम टांगरगांव की संज्योति चौहान इसकी प्रेरक मिसाल हैं।
चांदनी स्व-सहायता समूह से जुड़ी संज्योति चौहान वर्ष 2019 से ग्रामीण बैंक से संबद्ध बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। बैंक सखी के रूप में वे ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध करा रही हैं। इसके साथ ही वे किराना दुकान का संचालन भी करती हैं। उनके माध्यम से प्रतिमाह लगभग 8 से 9 लाख रुपये का बैंकिंग लेन-देन होता है, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है।
संज्योति चौहान ने बताया कि बैंक सखी के रूप में कार्य शुरू करने के लिए उन्होंने स्व-सहायता समूह के माध्यम से 68 हजार रुपये का ऋण लिया था। इस आर्थिक सहयोग ने उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में महत्वपूर्ण मदद दी। आज वे डिजिटल भुगतान, बैंकिंग लेन-देन, बीमा सहित विभिन्न वित्तीय सेवाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।
बैंकिंग सेवाओं को गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ संज्योति ग्रामीणों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। इससे ग्रामीणों को बैंक से जुड़े छोटे-बड़े कार्यों के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम हुई है और उन्हें स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल रही हैं।
संज्योति चौहान कहती हैं कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर मिले। स्व-सहायता समूह के माध्यम से मिले सहयोग और ऋण सुविधा ने उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया। आज वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान देने के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं।
संज्योति चौहान की सफलता यह दर्शाती है कि बिहान योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ रहे हैं। उनकी कहानी अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है कि योजनाओं का लाभ लेकर वे अपनी क्षमता और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई राह बना सकती हैं।
संज्योति चौहान ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Trending
- रायपुर में कल सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त शेड्यूल: ‘सेवा संकल्प उत्सव’ और राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में होंगे शामिल
- महिला से छेड़खानी और मारपीट के मामले में ग्राम ओंगना के सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए
- विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’
- सरकारी योजनाओं से बदला बस्तर के मुंडापाल गांव का परिदृश्य: चार प्रमुख योजनाओं के समन्वय से संवरा बसंती कश्यप का परिवार
- राज्यपाल रमेन डेका को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने बांधी राखी
- छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 166% बारिश के साथ शीर्ष पर
- पिथौरा से राष्ट्रपति भवन: 4 नन्हे बच्चों ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बांधी राखी और कहा- ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
- महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की ताकत, बचत से खरीदी सिलाई मशीन


