खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र के साई नगर बघेरा में चॉइस सेंटर के संचालन और हिसाब- किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी देवेंद्र देवांगन और मृतक कैलाश देवांगन सगे भाई थे। दोनों भाई चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। उनके दो चॉइस सेंटर थे, जिनमें से पुराना चॉइस सेंटर अधिक चलता था। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
जानकारी के मुताबिक, चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी देवेंद्र देवांगन ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रार्थी थान सिंह देवांगन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के कारणों, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी देवेंद्र देवांगन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


