खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन में ईडी की कार्रवाई की निंदा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बदले की भावना से कार्रवाई कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं। ईडी वाले अभी समझ जाएं, सरकार हमारी आएगी और एक-एक का हिसाब किया जाएगा।
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल को पहले गिरफ्तार किया गया था, और अब ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, “रामगोपाल अग्रवाल अकेले नहीं हैं, हम सब उनके साथ हैं। पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी हुई है।”
बघेल ने ईडी पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चोरी, डकैती और लूट मची हुई है, लेकिन ईडी की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को पता है कि रायपुर के एक होटल में बैठकर कौन वसूली कर रहा है, और कौन लूट मचा रहा है। उन्होंने कहा कि समय आने पर सभी का हिसाब होगा। अग्रवाल पर लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केवल काल्पनिक तथ्य पेश किए जा रहे हैं। अगर पैसा है तो यह बताया जाए कि पैसा कहां है। इतिहास
गौरतलब है कि ईडी ने कथित शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। जहां उन्हें बाद में ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा त्योहार, ‘हरेली हमारी आत्मा है- भूपेश बघेल
- मेकाॅज के इंटर्न चिकित्सकाें ने रैली निकालकर स्टाइपेंड बढ़ाने के मांग की अर्जी मां दंतेश्वरी को सौंपी
- सुकमा में कल ‘आयुष्मान महा अभियान’: 10 हजार से अधिक कार्ड बनाने का लक्ष्य; 70+ बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा
- शासकीय योजना और वैज्ञानिक तकनीक से अंगेश्वर कुर्रे बने डेयरी उद्यमिता की मिसाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई
- छत्तीसगढ़ PWD का बड़ा फैसला: 2024-25 तक के सभी निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य; लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
- रायपुर में ED दफ्तर का घेराव: रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, भूपेश बघेल ने दी सीधी चेतावनी
- पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 75 दिवसिय बस्तर दशहरा का हुआ शुभारंभ


