खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर भगवान शिव और राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में युवक नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम पर अमर्यादित पोस्ट शेयर किया, जिससे आक्रोश बढ़ गया। भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, सावन पर्व में मांस सेवन को लेकर एक वीडियो आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस पोस्ट से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना समेत कई पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ताओं का साफ तौर पर कहना है कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव और सनातन देवी-देवताओं पर इस तरह की टिप्पणी से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना पुलिस ने आरोपी नितेश मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत FIR दर्ज कर ली है। आगे की कार्रवाई जारी दी है।
Trending
- ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील की प्रभावी भागीदारी
- रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल
- झीरम घाटी नक्सली वारदात में अंतिम बहस के बाद संभावित फैसले की उम्मीदें बढ़ी
- “पहला दूध, पहला हक” अभियान से 280 माताओं तक पहुंचा जागरूकता संदेश
- दुर्ग में शराब पार्टी के बाद युवती के घर मंगेतर की संदिग्ध मौत: थप्पड़ और विवाद के बाद छत पर बेसुध मिला युवक
- नारायणपुर से निकली बस्तर तिरंगा यात्रा पहुंची हलामी मुंजमेटा, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
- अब राशन के लिए घंटों इंतजार नहीं, कुछ मिनटों में मिल रहा राशन
- मरकाटोला घाटी में बड़ा सड़क हादसा: मुंबई से बस्तर के सफर पर निकली महिला बाइक राइडर की मौत


