खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाईनगर। स्मृतिनगर चौकी अंतर्गत एक अलग तरह का मामला सामने आया है। नाबालिग को धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर मामा के घर से सोने के जेवर चोरी करवाने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों मामलों में करीब 8 लाख रुपए के सोने के जेवर और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि दुर्गानगर जुनवानी रोड निवासी मोहम्मद मोहसीन खान (32 वर्ष) ने 9 अगस्त को स्मृतिनगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करीब 2-3 महीने पहले 17 वर्ष के भांजे को अनुराग कुर्रे और उसके साथियों ने धमकी दी थी।
आरोपियों ने नाबालिग पर घर से सोने के जेवर लाने का दबाव बनाया। इसके बाद नाबालिग के जरिए मोहम्मद मोहसीन खान के घर से दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी कान की बाली और एक सोने का मंगलसूत्र चोरी करवाया गया। जबकि नाबालिग की मां शाहीन परवीन ने भी स्मृतिनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, नाबालिग ने घर से एक जोड़ी सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र और दो सोने की अंगूठियां चोरी कर अनुराग कुर्रे को दे दी थी।
शिकायत के बाद स्मृतिनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग को धमकाकर उसके जरिए घर से सोने के जेवर लाने का दबाव बनाते थे। नाबालिग के लाए गए जेवर आरोपी अपने कब्जे में ले लेते थे।
पुलिस ने तकनीकी जानकारी और जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने भिलाई के वार्ड नंबर- 6 के कांग्रेस पार्षद रविशंकर कुर्रे के बेटे अनुराग कुर्रे (32 वर्ष), करन सोनी (25 वर्ष) और रोहित गुप्ता (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। अनुराग कुर्रे पर नाबालिग को ऑनलाइन बेटिंग एप पर पैसे लगाने की आदत डालने का आरोप है।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन


