खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 स्थित किराए के मकान में मंगलवार को दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे। वह दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रहते थे। पति रमेश इंडस्ट्रियल इलाके के एक कंपनी में काम करता था।
घटना की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। दोनों के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचानाम किया गया। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज आई, जिसे सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू वहां पहुंचे। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।
फिलहाल पति-पत्नी द्वारा इस तरह की कदम उठाने के पीछे क्या कारण था, इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पायेगी।
Trending
- जल-पर्यावरण संरक्षण और आजीविका का सशक्त माध्यम : मंत्री टंक राम वर्मा
- दुर्गम पहाड़ी गांव सरुवत में नई किरण: किराये की छत से अपने भवन तक पहुंची आंगनबाड़ी
- बिलासपुर में दंपत्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: दो मासूम अनाथ
- सघन चेकिंग के दौरान हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
- नारायणपुर में वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का बड़ा स्ट्राइक: तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार, जेल भेजे गए
- 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि
- सोमवार को ठंडी पड़ी फिल्मों की रफ्तार, ‘स्पाइडर-मैन’ सिंगल डिजिट पर सिमटी, ‘ओह माय डॉग’ का निकला दम
- बेदाग और निखरी त्वचा के लिए पिएं ये सुपर जूस, इम्युनिटी से लेकर ग्लो तक मिलेगा फायदा


